वेंडिंग जोन की मांग को लेकर फुटकर दुकानदारों ने कलेक्ट्रेट के पास किया प्रदर्शन मधेपुरा के फुटकर दुकानदारों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर शहर में वेंडिंग जोन बनाने की मांग की।
दुकानदारों ने नगर परिषद और जिला प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश व्यक्त किया।
अपनी मांगों को पूरी होने तक फुटकर दुकानदारों ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
मालूम हो कि शहर के मेन रोड पर जाम की समस्या को देखते हुए दुर्गा पूजा के ऐन मौके पर नगर परिषद की अगुवाई में अतिक्रमण हटाने की करवाई की गयी थी।
दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध किया था।
हालांकि इस मामले में सरकारी काम में बाधा डालने का दुकानदारों पर केस भी दर्ज किया गया है।
लेकिन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद से शहर के फुटकर दुकानदारों ने नगर परिषद और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
फल- सब्जी आदि की दुकानें बंद रख कर फुटकर दुकानदार प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन पर उतारू है।
दुकानें बंद रहने के कारण शहर के लोगों को सब्जी और फल मिलना भी मुश्किल हो रहा है।
दुकानदारों ने कहा कि बिना किसी सूचना के प्रशासन द्वारा दुकानों को उजाड़े जाने से दुकानदारों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है।
उनके सामने रोजी- रोटी की समस्या खड़ी हो गयी।
नगर परिषद वेंडिंग जोन बनाने के बजाय दुकानदारों का उत्पीड़न करने पर उतारू हैं।
विरोध प्रदर्शन में काफी संख्या में दुकानदार शामिल हुए।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
Bihar
वेंडिंग जोन की मांग को लेकर फुटकर दुकानदारों ने कलेक्ट्रेट के पास किया प्रदर्शन
वेंडिंग जोन की मांग को लेकर फुटकर दुकानदारों ने कलेक्ट्रेट के पास किया प्रदर्शन मधेपुरा के फुटकर दुकानदारों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर शहर में वेंडिंग जोन बनाने की मांग की। दुकानदारों ने नगर परिषद और जिला प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश व्यक्त किया। अपनी मांगों को पूरी होने तक फुटकर दुकानदा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेज

Bihar
त्योहारों से पहले बिहार के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारों की पसंद में आया बदलाव

Bihar
बिहार में मौसम ने बदली करवट, मानसून की विदाई के बाद बढ़ी ठंड, कई जिलों में बारिश की संभावना

Business
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का प्राइस बैंड तय, 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का बहुप्रतीक्षित इश्यू

Jobs
बिहार में सरकारी नौकरी का मौका, कई विभागों में भर्ती प्रक्रिया जारी, युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15161 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8217 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6757 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5244 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15161 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8217 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6757 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5244 views
