अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

Video: दे थप्पड़…दे कंटाप…दे झापड़…प्रेमी जोड़े ने नदी में छलांग लगाई, मछुआरों ने जान बचाकर पीटा

Video: दे थप्पड़…दे कंटाप…दे झापड़…प्रेमी जोड़े ने नदी में छलांग लगाई, मछुआरों ने जान बचाकर पीटा उत्तर प्रदेश में प्रेमी जोड़ा गोमती नदी में कूद गया, लेकिन मछुआरों ने बचाया और युवक को थप्पड़ ही थप्पड़ मारे। युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। प्रेमी-प्रेमिका के सुस

Video: दे थप्पड़…दे कंटाप…दे झापड़…प्रेमी जोड़े ने नदी में छलांग लगाई, मछुआरों ने जान बचाकर पीटा

Article Advertisement

Video: दे थप्पड़…दे कंटाप…दे झापड़…प्रेमी जोड़े ने नदी में छलांग लगाई, मछुआरों ने जान बचाकर पीटा उत्तर प्रदेश में प्रेमी जोड़ा गोमती नदी में कूद गया, लेकिन मछुआरों ने बचाया और युवक को थप्पड़ ही थप्पड़ मारे। युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।

Article Advertisement

प्रेमी-प्रेमिका के सुसाइड करने, उनकी जान बचाए जाने और जान बचाने वालों द्वारा युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर की है और प्रेमी-प्रेमिका ने गोलाघाट पुल से गोमती नदी में छलांग लगाई थी, लेकिन मछुआरों ने दोनों को बचा लिया। इतना ही नहीं मछुआरों ने युवक को नदी से निकालने के बाद थप्पड़ ही थप्पड़ मारे। वहीं मामले का वीडियो बना रहे लोगों ने युवक को और थप्पड़ मारने के लिए मछुआरों को उकसाया। उन्होंने कहा कि 4-5 थप्पड़ उनकी तरफ से भी युवक को मारे जाएं।     मछुआरों ने दोनों को छलांग लगाते देखा मछुआरों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक-युवती ने गोलाघाट पुल में छलांग लगाई तो उन्होंने देख लिया था। दोनों के कूदते ही वे भी नदी में कूद गए थे। उन्होंने मिलकर दोनों को बचा लिया। जो मछुआरा युवक को निकालकर लाया, उसने किनारे पर आते ही युवक को थप्पड़ जड़ दिए। वीडियो बना रहे युवक बोले कि उसे और थप्पड़ मारे जाएं। मछुआरों ने प्रेमी जोड़े को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर पूछताछ की और दोनों को उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने सुसाइड अटेम्पट का केस दर्ज किया। साथ ही युवक और युवती को चेतावनी दी कि वे दोबारा ऐसा कदम उठाने की कोशिश न करें। वायरल वीडियो में क्या देखने को मिलेगा? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नदी से निकालकर एक युवक को घसीटते हुए किनारे पर लाता है। फिर वह उसके मुंह पर थप्पड़ ही थप्पड़ मारता है। वीडियो बना रहे युवक चिल्लाने लगते हैं। दूसरी ओर कुछ युवक लड़की को किनारे पर लाते हैं। वे उसे होश में लाने की कोशिश करते हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read