पटना और सुपौल में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर DEO ऑफिस का क्लर्क और SDPO का रीडर गिरफ्तार - VIGILANCE RAID पटना और सुपौल में विजिलेंस की टीम ने डीईओ ऑफिस का घूसखोर क्लर्क और वीरपुर एसडीपीओ के रीडर को गिरफ्तार किया है. पढ़ें पूरी खबर सुपौल: बिहार में घूस लेने वालों के खिलाफ लगातार निगरानी विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है. निगरानी विभाग की विशेष इकाई ने पटना और सुपौल में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. पटना में डीईओ ऑफिस का क्लर्क और सुपौल के वीरपुर एसडीपीओ के रीडर को वीरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आवासीय परिसर से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. सुपौल में एसडीपीओ का रीडर गिरफ्तार: बताया जा रहा है कि किसी केस में पैरवी करने के नाम पर वीरपुर एडीपीओ के रीडर ने एक शख्स से पैसों की डिमांड की थी, जिसकी शिकायत पीड़ित ने निगरानी से की थी. इसके बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने मंगलवार की सुबह 9 बजे एसडीपीओ के रीडर मिट्ठू कुमार उर्फ बिट्टू को 30 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पटना में डीईओ ऑफिस का क्लर्क धराया: वहीं निगरानी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पटना में डीईओ कार्यालय से गिरफ्तार क्लर्क की पहचान पुंजय कुणाल के रूप में की गई है. बताया गया कि वह किसी काम करने के एवज में रिश्वत 15 हजार रुपए ले रहा था. तभी निगरानी की टीम वहां पहुंच गई और पैसे लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. टीम गिरफ्तार कर दोनों को अपने साथ पटना ले गई है. शिकायत के बाद कार्रवाई: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद रिश्वत की राशि को जब्त कर लिया गया और आरोपी को निगरानी अन्वेषण की टीम अपने कब्जे में ले लिया. बताया कि भीमनगर थाना में दर्ज में परिवादि की संलिप्त होने की बात कही गई थी. मामले को रफादफा करने के लिए तीस हजार रुपए रिश्वत मांगी गई थी. एसडीपीओ का कोई जानकारी: बड़ी बात यह है कि इस मामले में एसडीपीओ को अबतक कोई जानकारी नहीं है. वहीं रीडर के परिजन को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है. इसके बाद उसे न्यायालय निगरानी अन्वेषण ब्यूरो भागलपुर में प्रस्तुत किया जाएगा. "निगरानी ब्यूरो अन्वेषण पटना के द्वारा लेनदेन के संबंध में कार्रवाई की गई है. परिवादी द्वारा शिकायत किया गया था कि वीरपुर एसडीपीओ के रीडर बिट्टू कुमार द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है." -पवन कुमार, डीएसपी, पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरोवैशा ली में डाटा एंट्री ऑपरेटर हुआ था गिरफ्तार: बता दें कि बीते सोमवार को निगरानी की टीम ने वैशाली में बड़ी कार्रवाई की थी. निगरानी टीम ने घूस लेते हुए डाटा इंट्री ऑपरेटर को रंगे हाथों पकड़ा था. दाखिल-खारिज के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. इसी दौरान 12 हजार रुपये लेते हुए निगरानी ने गिरफ्तार कर लिया. घूस मांगने के मामले में शैलेंद्र सिंह ने निगरानी में शिकायत की थी.
Article Advertisement
Bihar
पटना और सुपौल में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर DEO ऑफिस का क्लर्क और SDPO का रीडर गिरफ्तार - VIGILANCE RAID
पटना और सुपौल में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर DEO ऑफिस का क्लर्क और SDPO का रीडर गिरफ्तार - VIGILANCE RAID पटना और सुपौल में विजिलेंस की टीम ने डीईओ ऑफिस का घूसखोर क्लर्क और वीरपुर एसडीपीओ के रीडर को गिरफ्तार किया है. पढ़ें पूरी खबर सुपौल: बिहार में घूस लेने वालों के खिलाफ लगातार निगरानी विभाग
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
