अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

ग्रामीण इलाकों में घर पर मिलेगी डाकघर की बैकिंग सुविधा

ग्रामीण इलाकों में घर पर मिलेगी डाकघर की बैकिंग सुविधा प्रखंड क्षेत्र के गोरियर पट्टीश्रीमाता पंचायत के मेहदी गांव में शुक्रवार के दिन नाबार्ड प्रायोजित वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन भारतीय डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक पूर्णिया शाखा द्वारा किया गया। इस शिविर में डाकघर के इंडिया पोस्ट पेम

ग्रामीण इलाकों में घर पर मिलेगी डाकघर की बैकिंग सुविधा

Article Advertisement

ग्रामीण इलाकों में घर पर मिलेगी डाकघर की बैकिंग सुविधा प्रखंड क्षेत्र के गोरियर पट्टीश्रीमाता पंचायत के मेहदी गांव में शुक्रवार के दिन नाबार्ड प्रायोजित वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन भारतीय डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक पूर्णिया शाखा द्वारा किया गया।

Article Advertisement

इस शिविर में डाकघर के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाता के माध्यम से मिलने वाली विभिन्न लाभों और सुविधाओं जैसे सरकारी योजनाओ का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर वृद्धा पेंसन, किसान निधि सम्मान योजना, शौचालय निर्माण हेतु अनुदान राशि, गैस सब्सिडी, स्टूडेंट के लिए छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना आदि की जानकारी दी गयी। आईपीपीबी के प्रबंधक ओम नारायण गुप्ता ने आम ग्रामीणों को डाकघर की बैंकिंग सुविधाओ एवं योजनाओ का लाभ के बारे में विस्तार से बताया। डाक निरीक्षक विमल दीप कुमार द्वारा जानकारी दी गयी कि आईपीपीबी में खाता खोलते वक्त कैसे अकाउंट स्वतः एनपीसीआई से लिंक हो जाता है ताकि लाभुको तक सरकारी लाभ सरलतम तरीके से कम समय में बिना परेशानी के सीधे अकाउंट में आ जाये । वहीं इस शिविर में बताया गया कि घर पर बैंकिंग सुविधा ग्रामीण डाक सेवकों के द्वारा प्रदान की जायेगी और अब दिन भर लंबी कतार में लगे रहने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। क्योकि उनके नजदीक के हर डाकधर में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होने लगी है। अब डाकघर से आप पैसों का लेन देन, किसी अन्य बैंकों में पैसा भेजना, एइपीएस के माध्यम से अपने किसी भी अन्य बैंक अकाउंट से राशि की निकासी, बिजली बिल भुगतान आदि सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। आईपीपीबी मोबाइल बैंकिंग एप के माध्यम से भी ग्राहक बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकते है। इस शिविर में कुल 131 बचत खाता एवं 5 चालू खाता खुला। शिविर में क्षेत्रीय अधिकारी बिपिन कुमार, वार्ड सदस्य के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार, पोस्ट मास्टर नवीन कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read