तीन वर्षों से सड़क बनने आस लगाए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन. सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए सोमवार को मालोपाड़ा पंचायत के डुमरिया गांव के हजारों ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
विरोध प्रदर्शन में अधिकांश महिलाएं शामिल थी जिन्होंने सरकार द्वारा तीन वर्षों से गांव में सड़क बनाने का झूठा दिलासा देने का आरोप लगाया।
मौके पर मौजूद वार्ड संघ अध्यक्ष मो आफाक आलम ने बताया बैसा प्रखंड के सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में से एक डुमरिया गांव है जो कनकई नदी के तट पर बसा है।
सात सौ से अधिक परिवार वाले इस गाव में प्रतिवर्ष ग्रामीणों को बाढ़ के साथ-साथ नदी कटाव की दोहरी मार झेलनी पड़ती है।साल 2016 में जब क्षेत्र में बाढ़ आयी थी तो तत्कालीन डीएम ने इस गांव का दौरा किया था और ग्रामीणो की स्थिति को देखकर तत्काल विभाग को इस गांव में सड़क निर्माण का निर्देश भी दिया गया था।
जिसके आलोक में विभाग के अधिकारी व कर्मियों द्वारा स्थल पर पहुंचकर मापी का कार्य भी किया गया।
पर तीन साल बीत चुके हैं अभी तक सड़क बनना तो दूर की बात इसका शिलान्यास भी नहीं किया गया।
इस सड़क के नहीं बनने के कारण ग्रामीणो को काफी परेशानी उठानी पर रही है।
खासकर स्कूली बच्चों को बरसात के महीने में बहुत परेशानी होती है।
स्कूल जाने की इच्छा के वावजूद भी सड़क नहीं रहने के कारण उनके अभिभावक उन्हें स्कूल भेजना बेहतर नहीं समझते है।
इस संबंध में विभागीय जेई अनिल कुमार ने बताया कि डुमरिया गांव को जोड़ने वाली पीडब्लूडी श्रीप्रसाद के घर से पूर्व पक्की डुमरिया टोला सड़क जो लगभग एक किलोमीटर लंबी है, इसका विभाग द्वारा पहले सर्वे किया गया फिर डीपीआर तैयार किया गया है।
जैसे ही सरकार की स्वीकृति मिलेगी क्षेत्र के अन्य गांव की तरह इस गाव में भी सड़क बनेगी।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Education
तीन वर्षों से सड़क बनने आस लगाए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन.
तीन वर्षों से सड़क बनने आस लगाए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन. सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए सोमवार को मालोपाड़ा पंचायत के डुमरिया गांव के हजारों ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में अधिकांश महिलाएं शामिल थी जिन्होंने सरकार द्वारा तीन वर्षों से गांव में सड़क बनाने का झूठ

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Education
Bihar STET 2026: आज से आवेदन शुरू, शिक्षक बनने का बड़ा मौका; जानें योग्यता, परीक्षा पैटर्न और जरूरी बातें

Education
CUET परिणाम के बाद शुरू हुई दाखिले की दौड़, छात्रों के सामने सही कोर्स चुनने की चुनौती

Education
AI बोलेगा – “हरा गमछा वाला दिख गया!”… सम्राट चौधरी ने बताया कैसे मिनटों में पकड़ा जाएगा अपराधी

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


