बिहार में रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर सासाराम के बाद नालंदा के बिहारशरीफ से हिंसक झड़प की खबरें सामने आ रही है. बिहारशरीफ में झड़प के दौरान फायरिंग कर दी गई, जिसमें दो लोगों को गोली लगी है. वहीं, इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और कई गाड़ियों और घरों को आग के हवाले कर दिया. मिली जानकारी के अनुसरा नालंदा के बिहार शरीफ में रामनवमी का जुलूस निकाला जा रहा था. इस दौरान गगन दीवान (कांटा पर) मोहल्ले में पथराव हुआ और इसके बाद यहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया. दोनों पक्षों की ओर से हिंसक घटना को अंजाम दिया गया है. इस दौरान दो लोगों को गोली लगी है और रोड़ेबाजी में 3 लोग जख्मी हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए बिहार सदर अस्पताल भेजा गया है. वहीं, सासाराम में भी स्थिति तनावपूर्ण है. सासाराम में शोभायात्रा को लेकर विवाद आपको बता दें कि सासाराम में हिंदू संगठनों के द्वारा गुरुवार को रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गई थी. वहीं, सहजलाल इलाके में नारे लगाने को लेकर विवाद शुरू हो गया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. इस दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी गई और लोगों के साथ मारपीट की गई. जहां पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया. वहीं, झड़प के अगले दिन दूसरे पक्ष के लोग सड़कों पर उतर गए और देखते ही देखते सासाराम के बस्ती मोड़, चौखंडी, आदमखानी, सोना पट्टी आदि इलाके में पथराव शुरू हो गया. पथराव के बाद झोपड़ीनुमा घरों में आग लगा दिया गया. इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं. मामले को गंभीरता को देखते हुए सासाराम में पुलिस ने धारा 144 लगा दिया है. फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण पाया जा चुका है. नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा वहीं, सासाराम में हुई हिंसा पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बिहार सरकार को घेरा है. विजय सिन्हा ने कहा कि सासाराम में जो घटना घटित हो रही उस पर सदन को सरकार को बताना चाहिए, सरकार अपराध पर मौन है. कुर्सी के लिए ये समझौता कर रहे हैं. सत्ता में बैठने का इन लोगों को नैतिक अधिकार नहीं है. ये लोग सत्ता में हैं. गृह विभाग इनके पास है, किसकी जिम्मेदारी है...बीजेपी कभी ऐसे लोगों को संरक्षित नहीं करती है. ये महागठबंधन सरकार की सुनियोजित साजिश है. देश के गृह मंत्री आ रहे हैं. इन्हें घबराहट हो रही है. ये इन्हें पच नहीं रहा है. ये भटकाने के लिए ऐसा वातावरण बना रहे हैं. अपराध चरम पर है. 'कुछ लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं' वहीं, इस मामले पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जो माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, ऐसे लोगों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा. सासाराम में जो कुछ हुआ है यह कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने के लिए ऐसा सब कुछ किया है. चुनाव आया है तो दंगा फैला कर फायदा लेना चाहते हैं लोग, इन सब से कुछ नहीं होने वाला है. जानबूझकर माहौल बिगाड़ा जा रहा है ताकि चुनाव में इसका फायदा उठाया जाए.
Crime
Violence In Bihar: सासाराम के बाद नालंदा में भी हिंसक झड़प, कई दुकानों और घरों को किया आग के हवाले
बिहार में रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर सासाराम के बाद नालंदा के बिहारशरीफ से हिंसक झड़प की खबरें सामने आ रही है. बिहारशरीफ में झड़प के दौरान फायरिंग कर दी गई, जिसमें दो लोगों को गोली लगी है. वहीं, इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और कई गाड़ियों और घरों को आग के हवाले कर दिया. मिली जानकारी के अनु

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
