ढाका में फिर क्यों भड़की हिंसा?
छात्रों ने लगाया साजिश का आरोप, पूर्व अधिकारी को बताया ‘गुनहगार’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंसार फोर्स के सदस्यों को काफी चोटें आई हैं।
सूचना और प्रसारण सलाहकार नाहिद इस्लाम ने कहा कि अंसार फोर्स का प्रदर्शन बड़ी साजिश का हिस्सा है।
हिंसा में जो लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Violence in Dhaka News: बांग्लादेश के ढाका में रविवार को एक बार फिर छात्रों और पैरामिलिट्री के जवानों के बीच झड़प देखने को मिली।
दरअसल अंसार पैरामिलिट्री के जवान नियमित किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
इसी दौरान छात्रों के साथ उनकी झड़प हो गई।
इसमें 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
बांग्लादेश के अखबार डेली स्टार के मुताबिक छात्रों और पैरामिलिट्री जवानों के बीच रात के 9.20 बजे झड़प शुरू हुई।
छात्रों को खबर मिली थी कि ढाका यूनिवर्सिटी के सचिवालय के पास पैरामिलिट्री फोर्स अंसार के सदस्यों ने कई छात्रों को हिरासत में रखा है।
हिरासत में लिए गए छात्रों में नाहिद इस्लाम भी थे, जो अंतरिम सरकार में सलाहकार भी हैं।
नाहिद इस्लाम उन छात्र नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने शेख हसीना सरकार के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंका था।
मौके पर पहुंचे छात्रों ने प्रदर्शन कर रहे अंसार फोर्स के सदस्यों को तितर-बितर करने के लिए कार्रवाई शुरू की।
इसके बाद हिंसा भड़क गई।
अंसार पर समझौते से मुकरने का आरोप दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंटों से हमला कर दिया और दौड़ा-दौड़ा कर एक दूसरे की पिटाई की।
बाद में पुलिस और आर्मी के जवानों ने मामले को संभाला।
इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) जहांगीर आलम चौधरी के आश्वासन पर अंसार सदस्यों ने अपना विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया था।
चौधरी अंतरिम सरकार में गृह विभाग के सलाहकार हैं।
हालांकि ढाका में तनाव अभी बना हुआ है।
छात्रों ने अंसार ग्रुप के सदस्यों पर समझौते से मुकरने का आरोप लगाया है।
प्रदर्शनकारी छात्रों के को-ऑर्डिनेटर हसनत अब्दुल्लाह ने फेसबुक पर अंसार फोर्स के पूर्व डायरेक्टर जनरल एकेएम अमीनुल हक पर आरोप लगाया और कहा कि उनके ही निर्देश पर समझौते के बावजूद सचिवालय को बंद करके रखा गया।
अब्दुल्लाह ने कहा, ‘तानाशाही ताकतें अंसार फोर्स के जरिए अपनी वापसी में लगी हैं।
उनकी मांग पूरी होने के बावजूद सचिवालय में हमें बंद करके रखा गया था।’ ‘अंसार फोर्स का प्रदर्शन बड़ी साजिश का हिस्सा’ सचिवालय को बंद रखने जाने की खबरों ने ढाका में तूफान पैदा कर दिया।
हजारों की संख्या में छात्र और अन्य लोग हाथों में डंडे और रॉड लिए सचिवालय पर इकट्ठा हो गए।
अंसार सदस्यों के साथ टकराव के बाद दोनों पक्ष भिड़ गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंसार फोर्स के सदस्यों को काफी चोटें आई हैं।
सूचना और प्रसारण सलाहकार नाहिद इस्लाम ने कहा कि अंसार फोर्स का प्रदर्शन बड़ी साजिश का हिस्सा है।
हिंसा में जो लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
द डेली स्टार को दिए अपने बयान में अंसार और विलेज डिफेंस फोर्स के डायरेक्टर जनरल अब्दुल मोतालेब सज्जाद महमूद ने अंसार सदस्यों का बचाव किया।
उन्होंने कहा कि जो लोग प्रदर्शन कर रहे थे, वे अंसार के सदस्य नहीं थे।
वे बाहरी थे।
उनके पास अतिरिक्त कपड़े थे और उनका मकसद दूसरा था।
महमूद ने सचिवालय पर प्रदर्शन करने वाले अंसार सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Article Advertisement
Education
ढाका में फिर क्यों भड़की हिंसा? छात्रों ने लगाया साजिश का आरोप, पूर्व अधिकारी को बताया ‘गुनहगार’
ढाका में फिर क्यों भड़की हिंसा? छात्रों ने लगाया साजिश का आरोप, पूर्व अधिकारी को बताया ‘गुनहगार’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंसार फोर्स के सदस्यों को काफी चोटें आई हैं। सूचना और प्रसारण सलाहकार नाहिद इस्लाम ने कहा कि अंसार फोर्स का प्रदर्शन बड़ी साजिश का हिस्सा है। हिंसा में जो लोग शामिल हैं, उनके

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
