‘विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेले..’, तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, जानिए क्या है सच्चाई बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव ने अपने नए इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है।
उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेले हैं।
बांग्लादेश सीरीज से पहले तेजस्वी का बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
Virat Kohli: रन मशीन विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए खूब पसीने बहा रहे हैं।
वो इन दिनों चेन्नई में आयोजित हो रहे कैंप में भारतीय दल का हिस्सा है।
हालांकि बांग्लादेश सीरीज से पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद ने बड़ा दावा किया है।
उन्होंने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि विराट कोहली उनकी कप्तानी के अंदर खेले हैं।
विराट कोहली को लेकर राजद नेता का बड़ा बयान तेजस्वी यादव का मानना है कि उनके क्रिकेट करियर को भुला दिया गया है।
उन्होंने एक इंटरव्यू में हिस्सा लेते हुए बताया ‘मैं एक क्रिकेटर था और कोई भी इसके बारे में बात नहीं करता।
विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेले थे।
एक खिलाड़ी के तौर पर मैंने अच्छी क्रिकेट खेली।
टीम इंडिया के कई खिलाड़ी मेरे बैचमेट हैं।
मुझे लिगामेंट फ्रैक्चर की वजह से क्रिकेट छोड़नी पड़ी।
लेकिन मेरे विरोधी इस बारे में बात नहीं करते हैं।’ दिल्ली और झारखंड के लिए खेला घरेलू क्रिकेट तेजस्वी यादव दिल्ली की अंडर 15 टीम से खेले।
तेजस्वी के मुताबिक इसी टूर्नामेंट में विराट कोहली उनकी कप्तानी के अंदर खेले थे।
इसके बाद उन्होंने झारखंड का रुख किया।
उन्होंने एक प्रथम श्रेणी मैच में 20 रन बनाए थे, जबकि 2 लिस्ट A मैच में उन्होंने 14 रन बनाए थे।
वहीं 4 टी-20 मैच में उन्होंने 3 रन बनाए थे।
साल 2009 में उन्होंने एकमात्र प्रथम श्रेणी मैच खेला, जबकि साल 2010 में उन्होंने आखिरी लिस्ट A क्रिकेट में भाग लिया।
इसके अलावा उड़ीसा के खिलाफ उन्होंने साल 2009 में आखिरी टी-20 मैच खेला था।
आईपीएल में भी लिया भाग 34 साल के तेजस्वी यादव ने साल 2008 के आईपीएल के पहले संस्करण में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जुड़े।
वे साल 2012 तक इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे।
हालांकि इन 4 सालों में उन्हें पर्दापण करने का मौका नहीं मिला।
Article Advertisement
Sports
‘विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेले..’, तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, जानिए क्या है सच्चाई
‘विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेले..’, तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, जानिए क्या है सच्चाई बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव ने अपने नए इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेले हैं। बांग्लादेश सीरीज से पहले तेजस्वी का

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
