पूर्णिया में वायरस के डर से लोगों ने जिस परिवार से बनायी दूरी, सांसद पप्पू यादव ने उनके घर जाकर किया भोजन पूर्णिया में जिस वायरस के डर से लोगों ने उस परिवार से दूरी बना ली जिनके यहां तीन लोगों की मौत हुई. सांसद पप्पू यादव ने उस परिवार के यहां भोजन किया. पूर्णिया जिले में एक रहस्यमयी बीमारी दहशत का विषय पिछले कुछ दिनों से बनी हुई है. इस बीमारी की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीमारी से पीड़ित एक संदिग्ध महिला के गर्भ में ही बच्चे की भी जान जा चुकी है. गांव के ही कई लोगों के जांच सैंपल लैब में भेजे गए हैं. भागलपुर में भर्ती इस रोग के एक संदिग्ध मरीज को रेफर किया गया. वहीं पूर्णिया के जिस परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है उसके परिजनों से लोग दूरी बनाने लगे हैं. जिसके बाद सांसद पप्पू यादव ने उस परिवार के लोगों से मुलाकात की और उनके साथ बैठकर भोजन किया. लोगों को संदेश दिया गया. वेसिकुलर वायरल के संदिग्ध मरीज को रेफर किया गया भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती वेसिकुलर वायरल के संदिग्ध मरीज को हंगामे के बाद यहां से रेफर कर दिया गया. मरीज को रेफर करने की मांग को लेकर मरीज के परिजनों ने हंगामा किया था. मरीज पूर्णिया मेडिकल कॉलेज से रेफर होकर 26 जुलाई को जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हुआ था. मरीज के यहां से चले जाने के बाद यह रहस्य भी चला गया कि उसे चांदीपुरा वेसिकुलावायरस था या फिर इंसेफेलाइटिस या मेनिनजाइटिस. अगर वह यहां रहता तो उसकी बीमारी की जांच के लिए सैंपल एनआईवी पुणे भेज दिया जाता. गंभीर रूप से बीमार पड़ा तो पूर्णिया से भागलपुर भेजा था मालूम हो कि पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी निवासी 60 वर्षीय रामजी दास को 24 जुलाई को तेज बुखार व लगातार सर दर्द की शिकायत थी. अगले दिन वह अचानक बेहोश हो गया तो परिजन उसे लेकर जीएमसीएच (राजकीय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) पूर्णिया में भर्ती कराया. जहां उसकी गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने 26 जुलाई को मायागंज अस्पताल भागलपुर के लिए रेफर कर दिया था. मायागंज अस्पताल में 26 जुलाई को डॉ. ओबेद अली के यूनिट में उसे भर्ती कर उसे वेंटिलेटर पर रखकर लगातार इलाज किया जा रहा था, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हो रही थी. इधर, मायागंज अस्पताल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ओबेद अली ने बताया कि रविवार को मरीज के परिजन रेफर को लेकर हंगामा करने लगे. समझाने पर परिजन नहीं माने तो मरीज को रविवार को रेफर कर दिया गया. जिस परिवार के लोगों की मौत हुई, लोगों ने बनायी उस परिवार से दूरी इधर, सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रामपुर पंचायत के बेलवा मुसहरी गांव का दौरा किया और उन लोगों से मुलाकात की, जिनके परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी. वहां उन्होंने भोजन भी किया और यह संदेश दिया कि उस परिवार के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाये. गांव के लोगों ने मौत का कारण वायरस बताकर उस परिवार से दूरी बना ली थी, जबकि मौत की परिस्थिति और नेचर में कोई समानता नहीं थी. इस वजह से उन लोगों को टोटो तक में बैठने नहीं दिया जाता था. सांसद पप्पू यादव ने उस परिवार के घर जाकर किया भोजन लोगों में वायरस को लेकर भ्रांतियां थीं, जिन्हें दूर करने के लिए सांसद पप्पू यादव ने अपने साथियों के साथ उस परिवार के घर में भोजन किया. सांसद पप्पू यादव ने कहा, कि सभ्य समाज की पहचान मानवता और इंसानियत से है, न कि छुआछूत. जात-पात और इस तरह का भेदभाव समाज की तारतम्यता को कमजोर करता है और वैमनस्यता बढ़ाता है, यह नहीं होना चाहिए. विपत्ति में लोगों की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए. सांसद पप्पू यादव ने मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और मृतक परिजनों आर्थिक मदद भी दी. उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए साथ ही, उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले में जांच करने की अपील भी की.
Education
पूर्णिया में वायरस के डर से लोगों ने जिस परिवार से बनायी दूरी, सांसद पप्पू यादव ने उनके घर जाकर किया भोजन
पूर्णिया में वायरस के डर से लोगों ने जिस परिवार से बनायी दूरी, सांसद पप्पू यादव ने उनके घर जाकर किया भोजन पूर्णिया में जिस वायरस के डर से लोगों ने उस परिवार से दूरी बना ली जिनके यहां तीन लोगों की मौत हुई. सांसद पप्पू यादव ने उस परिवार के यहां भोजन किया. पूर्णिया जिले में एक रहस्यमयी बीमारी दहशत का व

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
