अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

आरा: दीपक गुप्ता के परिजनों से विजय सिन्हा ने की मुलाकात, नीतीश सरकार पर साधा निशाना, बदमाशों ने की थी हत्या

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में शुक्रवार की देर शाम पंचायत समिति सदस्य दीपक गुप्ता की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. जहां, इस हत्याकांड से जिले के प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं तो वहीं विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने भी दीपक के परिजनों से मुलाकात कर सूबे

आरा: दीपक गुप्ता के परिजनों से विजय सिन्हा ने की मुलाकात, नीतीश सरकार पर साधा निशाना, बदमाशों ने की थी हत्या

Article Advertisement

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में शुक्रवार की देर शाम पंचायत समिति सदस्य दीपक गुप्ता की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. जहां, इस हत्याकांड से जिले के प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं तो वहीं विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने भी दीपक के परिजनों से मुलाकात कर सूबे की नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला. विजय सिन्हा ने दीपक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बनाया. सीएम नीतीश पर साधा निशाना विजय सिन्हा ने दीपक के परिजनों के साथ की मुलाकात की तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'मा. मुख्यमंत्री जी बिहार में लगातार हो रही पंचायत प्रतिनिधियों की हत्या कल आरा के बेलाउर में पंचायत समिति सदस्य दीपक गुप्ता जी को गोली मारकर हत्या कर दी गई. लेकिन अपराधियों पर नकेल लगाने की बजाय उन्हें खुली छूट देने का ही यह नतीजा है परिजनों से मिल कर हर संभव मदद का दिया भरोसा.'   श्राद्ध कर्म से लौट रहे थे दीपक शुक्रवार शाम पंचायत समिति सदस्य दीपक गुप्ता किसी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेलाउर गांव के नउवा टोला गए हुए थे. वह रास्ते में वापस आ रहे थे कि 5-6 युवकों द्वारा उन्हें बुलाया गया. युवकों द्वारा बुलाए जाने पर दीपक जैसे ही उनके पास पहुंचे तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. दीपक पहली बार पंचायत समिति चुनाव में जीत हासिल की थी. वह गांव के बाजार में मिठाई की दुकान चलाते थे. वहीं, दूसरी तरफ हत्या की इस वारदात के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. एसपी ने क्या कहा मामले में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने कहा कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में दीपक साव की हत्या हुई है. हत्या के कारण क्या है ये अबी नहीं पचा चल पाया है. पुलिस मामले की जांत कर रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read