आ रहा है Vivo का पहला फोल्डेबल फोन, लॉन्च डेट कंफर्म; जानें कीमत और फीचर्स वीवो का जल्द ही पहला फोल्डेबल फोन आ रहा है।
कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है।
फोन कई नए AI फीचर्स के साथ आने वाला है।
चलिए इसकी संभावित कीमत और फीचर्स जानते हैं... पिछले साल, भारत में सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5, वनप्लस ओपन और ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप जैसे कई फोल्डेबल फोन लॉन्च हुए थे।
Technology
आ रहा है Vivo का पहला फोल्डेबल फोन, लॉन्च डेट कंफर्म; जानें कीमत और फीचर्स
आ रहा है Vivo का पहला फोल्डेबल फोन, लॉन्च डेट कंफर्म; जानें कीमत और फीचर्स वीवो का जल्द ही पहला फोल्डेबल फोन आ रहा है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। फोन कई नए AI फीचर्स के साथ आने वाला है। चलिए इसकी संभावित कीमत और फीचर्स जानते हैं... पिछले साल, भारत में सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5, वनप्ल

Article Advertisement
Article Advertisement
इस लिस्ट में अब जल्द ही वीवो का नाम भी जुड़ने जा रहा है।
कुछ दिन पहले, कंपनी ने देश में अपने पहले फोल्डेबल फोन वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो के आगामी लॉन्च को टीज किया था, जो AI फीचर्स के साथ आने वाला है।
अब, डिवाइस की ऑफिशियल लॉन्च डेट सामने आ गई है।
यह फोन भारत में 6 जून को लॉन्च होगा।
एक्स पर शेयर किया Vivo X Fold 3 Pro का टीजर वीवो इंडिया ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर भारत में फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है।
पोस्ट में कंपनी ने लिखा है कि मिलिए वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो से जो किसी अन्य फोल्ड फोन से कहीं ज्यादा बेहतर है।
यह भारत का अब तक का सबसे अच्छा फोल्ड फोन है।
साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि ये फोन पहले देखे गए किसी भी अन्य फोल्ड फोन की तुलना में पतला, हल्का, ब्राइट और ज्यादा पावरफुल है।
कंपनी ने डिवाइस का एक छोटा टीजर वीडियो भी शेयर किया है, जिसके एंड में लॉन्च डेट दी गई है।
इसके अलावा वीवो ने भी अपनी माइक्रोसाइट पर इस डेट को कंफर्म किया है।
दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले कंपनी ने गलती से लॉन्च डेट की घोषणा अपनी माइक्रोसाइट पर कर दी थी।
Vivo X Fold 3 Pro: फीचर्स वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो चीन के बाहर वीवो का पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च होगा।
हालांकि इसके सभी फीचर्स चीनी वेरिएंट के जैसे ही होने की संभावना है।
कई लीक्स में पहले ही फोन के संभावित फीचर्स और कीमत सामने आ गई है।
वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो में डुअल डिस्प्ले होगी, जिसमें 6.53-इंच कवर डिस्प्ले और 8.03-इंच इनर AMOLED LTPO फोल्डिंग डिस्प्ले होगी।
दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन और HDR10+ सपोर्ट करेंगी।
इसमें 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
दमदार प्रोसेसर एक्स फोल्ड 3 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस के लिए एड्रेनो जीपीयू से लैस होगा।
डिवाइस में 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS4.0 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
फोन Android 14 पर बेस्ड OriginOS 4 पर चलेगा।
कैमरा और बैटरी भी जबरदस्त कैमरा की बात करें तो फोन OIS के साथ 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-सेंसिंग प्राइमरी कैमरा, 64-मेगापिक्सल 3x टेलीफोटो लेंस और 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ आ सकता है।
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
इसके अलावा फोल्डेबल फोन में 5,700mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।
Vivo X Fold 3 Pro: कीमत वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन रिटेल चैनल्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
चीन में फोन की कीमत 9,999 युआन है जो भारतीय रुपये में लगभग 1.17 लाख रुपये है।
इसलिए भारत में फोन की कीमत 1.5 लाख रुपये से कम हो सकती है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Technology
Microsoft Outlook का वैश्विक सर्वर ठप, भारत में भी लाखों यूजर्स परेशान; Teams और Microsoft 365 पर पड़ा असर

Technology
AI साइबर हमलों से भारत के टेलीकॉम नेटवर्क को बचाने की तैयारी, Jio, Airtel, Vi और BSNL के साथ सरकार की बैठकें

Technology
NPCI ने AI और Blockchain के लिए बनाई नई टेक्नोलॉजी कंपनी, डिजिटल पेमेंट सिस्टम को मिलेगा बढ़ावा

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
