Vivo S1 Pro India Launch: वीवो एस1 प्रो स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
जानें Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के बारे में।
Vivo S1 Pro India Launch: वीवो एस1 प्रो स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
Technology
Vivo S1 Pro जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च
Vivo S1 Pro India Launch: वीवो एस1 प्रो स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। जानें Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के बारे में। Vivo S1 Pro India Launch: वीवो एस1 प्रो स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में Vivo S1 Pro का ग्लोबल वेरिएंट फिलीपींस में लॉन्च किया गया

Article Advertisement
Article Advertisement
हाल ही में Vivo S1 Pro का ग्लोबल वेरिएंट फिलीपींस में लॉन्च किया गया है।
वीवो एस1 प्रो का भारतीय वेरिएंट एनएफसी सपोर्ट के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
वहीं, Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट फोन के तीन कलर वेरिएंट लॉन्च किए जा सकते हैं।
वीवो एस1 प्रो में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Vivo S1 Pro के बैक पैनल पर डायमंड आकार वाला कैमरा मॉड्यूल है, फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप-नॉच और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
टिप्सटर इशान अग्रवाल और MySmartPrice का दावा है कि वीवो एस1 प्रो जल्द भारत में लॉन्च होगा।
टिप्स्टर ने बताया कि भारत में वीवो एस1 प्रो के तीन कलर वेरिएंट, ब्लू, ब्लैक और व्हाइट लॉन्च किए जा सकते हैं।
फिलीपींस में Vivo S1 Pro के केवल दो कलर वेरिएंट ही उतारे गए हैं।
इसके अलावा इशान अग्रवाल ने बताया कि वीवो एस1 प्रो का भारतीय वेरिएंट एनएफसी सपोर्ट के साथ आ सकता है।
याद करा दें कि Vivo S1 Pro का ग्लोबल वेरिएंट हाल ही में फिलीपींस में लॉन्च किया गया है।
वीवो एस1 प्रो के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PHP 15,999 (लगभग 22,500 रुपये) तय की गई है।
Vivo S1 Pro specifications, फीचर्स डुअल-सिम (नैनो) वाला वीवो एस1 प्रो ग्लोबल वेरिएंट Android 9 Pie पर आधारित फनटच ओएस 9.2 पर चलता है।
स्मार्टफोन में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (2340×1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड फुलव्यू डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5.9 है।
स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है।
याद करा दें कि वीवो एस1 प्रो के चीन में लॉन्च किए गए वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo S1 Pro में डायमंड आकार वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है।
इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर दिया गया है और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं, एक डेप्थ सेंसिंग और एक मैक्रो फोटोग्राफी के लिए।
एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा।
नए Vivo S1 Pro में फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
फोन की लंबाई-चौड़ाई 159.25x75.19x8.68 मिलीमीटर और वज़न 186.7 ग्राम है।
NDTV
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Technology
Microsoft Outlook का वैश्विक सर्वर ठप, भारत में भी लाखों यूजर्स परेशान; Teams और Microsoft 365 पर पड़ा असर

Technology
AI साइबर हमलों से भारत के टेलीकॉम नेटवर्क को बचाने की तैयारी, Jio, Airtel, Vi और BSNL के साथ सरकार की बैठकें

Technology
NPCI ने AI और Blockchain के लिए बनाई नई टेक्नोलॉजी कंपनी, डिजिटल पेमेंट सिस्टम को मिलेगा बढ़ावा

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
