अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

कड़ी सुरक्षा के बीच 338 बूथों पर मतदान आज

कड़ी सुरक्षा के बीच 338 बूथों पर मतदान आज सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच 338 मतदान केंद्रों पर चुनाव होंगे। शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी बूथों पर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की है। वहीं महिला

कड़ी सुरक्षा के बीच 338 बूथों पर मतदान आज

Article Advertisement

कड़ी सुरक्षा के बीच 338 बूथों पर मतदान आज सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच 338 मतदान केंद्रों पर चुनाव होंगे। शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी बूथों पर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की है।

Article Advertisement

वहीं महिला पुलिस बल सहित बीएमपी व एसएसबी जवानों को भी लगाया गया है। कोसी तटबंध के अंदर के क्षेत्रोंे में सशस्त्र बल, बाइक दस्ता, अश्वरोही दस्ता और नाव से पेट्रोलिंग व्यवस्था रहेगी। विधानसभा के कुल 3 लाख 23 हजार 467 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। रविवार को जिला स्कूल परिसर में मतदान कर्मियों को बूथों पर विदा करने से पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डा. शैलजा शर्मा तथा एसपी राकेश कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराना आपसबों की जिम्मेवारी है। सभी मतदान कर्मी निर्धारित समय से पूर्व अपने-अपने कार्यों में जुट जाएं। उन्होंने बूथ पर शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए सभी पुलिस बल व पदाधिकारियों को कड़ी हिदायत दी है। मिली जानकारी अनुसार शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर 14 सौ बीएमपी, एसएसबी व बिहार पुलिस व होमगार्ड को लगाया जाएगा। वहीं 350 पदाधिकारी की तैनाती की गई है। इसके अलावे 4 पदाधिकारी डीएसपी रैंक के व 7 इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी की तैनाती की हुई है। 70 बाइक दस्ता भी मतदान के दिन पूरे बूथों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाया है। मतदान को लेकर 79 माईक्रो ऑब्जर्वर, 40 सेक्टर मजिस्टे्रट व 6 जोनल बनाये गये है। मोटरवोट से होगी गश्ती: कोसी नदी के पार दियारा क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिए मोटरवोट से घाटों पर गश्ती की व्यवस्था की गई है। मिली जानकारी अनुसार यह व्यवस्था महिषी के राजनपुर घाट, सिमरी बख्तियारपुर के कठडुमर घाट, सलखुआ के डेंगराही घाट सहित अन्य जगहों पर की गई है। बना चेक पोस्ट : राजनपुर घाट, विशनपुर घाट, कठडूमर घाट, डेंगराही घाट, करहारा समीप चेक पोस्ट बनाया गया है। इस सभी चेक पोस्ट पर ईवीएम लाने व ले जाने की भी व्यवस्था बहाल की गई है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read