अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

“तेजस्वी का बड़ा हमला: ‘भाजपा ने चुनाव आयोग को चुराया, अब वोट की चोरी हो रही है’”

पटना: बिहार की सियासत में इस समय वोटर अधिकार यात्रा सुर्खियों में है। INDIA गठबंधन द्वारा शुरू की गई यह यात्रा तीसरे दिन और भी धारदार होती दिखी। इस मौके पर राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा सिर्फ वोट चोरी नहीं कर रह

“तेजस्वी का बड़ा हमला: ‘भाजपा ने चुनाव आयोग को चुराया, अब वोट की चोरी हो रही है’”

Article Advertisement

पटना: बिहार की सियासत में इस समय वोटर अधिकार यात्रा सुर्खियों में है। INDIA गठबंधन द्वारा शुरू की गई यह यात्रा तीसरे दिन और भी धारदार होती दिखी। इस मौके पर राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

Article Advertisement

तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा सिर्फ वोट चोरी नहीं कर रही है बल्कि इससे पहले उन्होंने चुनाव आयोग को भी ‘चुरा’ लिया है। यही वजह है कि आज आम जनता अपने मताधिकार से वंचित हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता को इस यात्रा से उम्मीद है और लोग लगातार समर्थन देने के लिए सड़कों पर निकल रहे हैं। चुनाव आयोग को लेकर बड़ा बयान तेजस्वी ने कहा, “लोग समझ रहे हैं कि भाजपा ने पहले चुनाव आयोग को चुराया और अब वोट चोरी की जा रही है। लोकतंत्र की जन्मभूमि बिहार से लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे। यह यात्रा ऐतिहासिक होने जा रही है। हमें बताइए कि जो लोग जीवित थे, उन्हें मृत क्यों घोषित किया गया?” जनता का समर्थन और कांग्रेस की प्रतिक्रिया इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “जिस तरह से लोग यात्रा का समर्थन कर रहे हैं और आशीर्वाद देने के लिए अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं, यह साफ है कि लोकतंत्र की हत्या इस देश में आसान नहीं है। लोकतंत्र लोगों के दिलों में बसता है।” वोट चोरी पर INDIA गठबंधन का मोर्चा INDIA गठबंधन के नेताओं का कहना है कि भाजपा मतदाताओं के अधिकार छीन रही है और यही वजह है कि इस यात्रा की शुरुआत की गई। इस यात्रा का मकसद लोगों को जागरूक करना और लोकतंत्र की रक्षा करना है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read