अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

योजना लाभ से वंचित आक्रोशित छात्राओं ने किया प्रदर्शन

योजना लाभ से वंचित आक्रोशित छात्राओं ने किया प्रदर्शन साइकिल योजना की राशि नहीं मिलने से आक्रोशित प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल बेलही की छात्राओं ने बुधवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। छात्राओं का कहना था कि वह लोग 2018 में नौवीं कक्षा की परीक्षा पास कर दसवीं में नामांकन कराकर नियमित स्

योजना लाभ से वंचित आक्रोशित छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Article Advertisement

योजना लाभ से वंचित आक्रोशित छात्राओं ने किया प्रदर्शन साइकिल योजना की राशि नहीं मिलने से आक्रोशित प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल बेलही की छात्राओं ने बुधवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। छात्राओं का कहना था कि वह लोग 2018 में नौवीं कक्षा की परीक्षा पास कर दसवीं में नामांकन कराकर नियमित स्कूल आती हैं।

Article Advertisement

स्कूल के एचएम से साइकिल योजना से लाभान्वित करने के लिए कई बार अनुरोध भी किया। एचएम ने कहा कि सरकार से इस योजना मद की राशि नहीं मिली है। छात्राओं ने एचएम और कार्यालय लिपिक पर आरोप लगाया कि इन लोगों ने नामांकित छात्राओं को साइकिल योजना से लाभान्वित करने से संबंधित सरकार को न तो कोई पत्र भेजा न आवंटन की मांग की। अब वह लोग 2020 में दसवीं बोर्ड की परीक्षा देकर स्कूल से निकल जाएंगी जबकि उन्हें इस लाभ से वंचित रखा जा रहा है। छात्राओं ने कहा कि अगर उन्हें साइकिल योजना का लाभ मिलता है तो उन्हें कॉलेज में भी सहयोग मिलेगा। छात्राओं ने एसडीएम को पत्र देकर वास्तविकता की जांच कराने और साइकिल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। प्रदर्शन में कृष्णा रानी, बेबी कुमारी, मीनू कुमारी, रूपा कुमारी, कंचन कुमारी, सुनीता कुमारी, इंदु कुमारी, सरस्वती कुमारी, आरती कुमारी, नीतू कुमारी आदि शामिल थी। एसडीएम नीरज नारायण पांडे ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि आवेदन पर समुचित कार्रवाई की जाएगी। उधर, एचएम प्रियंवदा कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री साइकिल योजना से छात्राओं को लाभान्वित कराने के लिए आवंटन की मांग सरकार से की गई है। उन लोगों पर लगाया गया आरोप गलत है।साइकिल राशि से वंचित छात्राएं बुधवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करती। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read