अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

भारत और फिलीपीन की नौसेना ने युद्धाभ्यास किया

भारत और फिलीपीन की नौसेना ने युद्धाभ्यास किया नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) भारत और फिलीपीन की नौसेना ने सोमवार को पश्चिमी फिलीपीन सागर में युद्धाभ्यास किया जो अहम जलमार्ग में उनके बढ़ते सामरिक सहयोग को प्रतिबंबित करता है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना की ओर से निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस

भारत और फिलीपीन की नौसेना ने युद्धाभ्यास किया

Article Advertisement

भारत और फिलीपीन की नौसेना ने युद्धाभ्यास किया नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) भारत और फिलीपीन की नौसेना ने सोमवार को पश्चिमी फिलीपीन सागर में युद्धाभ्यास किया जो अहम जलमार्ग में उनके बढ़ते सामरिक सहयोग को प्रतिबंबित करता है।

Article Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना की ओर से निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस रणविजय और निर्देशित मिसाइल पोत आईएनएस कोरा ने हिस्सा लिया जबकि फिलीपीन नौसेना का प्रतिनिधित्व उसके फ्रीगेट बीआरपी एंतोनियो लुना ने किया। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया, ‘‘ भारतीय नौसेना के दो पोत, आईएनएस रणविजय और आईएनएस कोरा पश्चिम प्रशांस सागर की तैनाती पर हैं और फिलीपीन की नौसेना के पोत बीआरपी एंतोनियो लुना के साथ सोमवार को पश्चिम फिलीपीन सागर में युद्धाभ्यास किया।’’ उन्होंने बताया, ‘‘ संयुक्त रूप से किए गए युद्धाभ्यास में कई सामरिक रणनीतियों का अभ्यास किया गया और इसमें शामिल दोनों नौसेनाओं के पोत समुद्र में चले अभियान से प्राप्त पारस्परिकता से संतुष्ट हैं।’’ गौरतलब है कि नौसेना के पोत साझेदार देशों के साथ समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से पश्चिमी प्रशांत सागर में तैनात हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read