भोजपुर में महिला मुखिया के घर से AK-47 समेत 2 हैंडग्रेनड, 4 मैग्जीन और 43 गोलियां बरामद, पति गिरफ्तार..देवर फरार - WEAPONS RECOVERED IN BHOJPUR भोजपुर में मुखिया उर्मिला देवी के घर से Ak-47 समेत ग्रेनेड और नकदी बरामद हुआ है. पति गिरफ्तार हैं जबकि देवर बूटन चौधरी फरार है. भोजपुर : बिहार में लोकतंत्र की डोर जिनके हाथ में है, अगर वही अपराध के जाल में उलझे हों तो हालात चिंताजनक हो जाते हैं. भोजपुर जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला मुखिया के घर से पुलिस ने AK-47 समेत भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं. गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी: यह कार्रवाई भोजपुर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की. उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में देर रात छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली. बरामद हथियार और गिरफ्तारियां: पुलिस ने मुखिया उर्मिला देवी के घर से AK-47, प्रतिबंधित हथियार, दो हैंड ग्रेनेड, चार मैगजीन और 43 गोलियां बरामद कीं. इसके अलावा मौके से नकद रुपये भी जब्त किए गए. इस दौरान मुखिया के पति उपेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया. मुखिया का देवर बूटन चौधरी फरार: पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही मुखिया के देवर और कुख्यात अपराधी बूटन चौधरी मौके से फरार हो गया. बूटन चौधरी पर पहले से हत्या और आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं. नामजद एफआईआर और आगे की कार्रवाई: पुलिस ने मुखिया उर्मिला देवी के पति उपेंद्र चौधरी और उसके भाई बूटन चौधरी को नामजद आरोपी बनाते हुए आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है. हालांकि मुखिया पर फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं किया गया है. एसपी ने दी जानकारी: प्रेस कॉन्फ्रेंस में भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने इस पूरी कार्रवाई का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि बूटन चौधरी के पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए व्यापक जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर बूटन चौधरी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई हैं. ''गुप्त सूचना के आधार पर बिहार STF एवं भोजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जिले के उदवंतनगर थानांतर्गत 01 अभियुक्त को AK- 47 राइफल, 43 कारतूस, 02 ग्रेनेड एवं 04 मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया.''- मिस्टर राज, एसपी, भोजपुर
Crime
भोजपुर में महिला मुखिया के घर से AK-47 समेत 2 हैंडग्रेनड, 4 मैग्जीन और 43 गोलियां बरामद, पति गिरफ्तार..देवर फरार - WEAPONS RECOVERED IN BHOJPUR
भोजपुर में महिला मुखिया के घर से AK-47 समेत 2 हैंडग्रेनड, 4 मैग्जीन और 43 गोलियां बरामद, पति गिरफ्तार..देवर फरार - WEAPONS RECOVERED IN BHOJPUR भोजपुर में मुखिया उर्मिला देवी के घर से Ak-47 समेत ग्रेनेड और नकदी बरामद हुआ है. पति गिरफ्तार हैं जबकि देवर बूटन चौधरी फरार है. भोजपुर : बिहार में लोकतंत्र

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
