अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

India

Weather Today: दिल्ली, यूपी में लगातार 5 दिन बारिश के आसार, उत्तराखंड के 2 जिलों में बाढ़ जैसे हालात; जानें मौसम का हाल

Weather Today: दिल्ली, यूपी में लगातार 5 दिन बारिश के आसार, उत्तराखंड के 2 जिलों में बाढ़ जैसे हालात; जानें मौसम का हाल   मौसम विभाग की ओर से अनुमान जताया गया है कि दिल्ली में 10 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। दिल्ली में फिलहाल गर्मी चरम पर है। लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। उत्त

Weather Today: दिल्ली, यूपी में लगातार 5 दिन बारिश के आसार, उत्तराखंड के 2 जिलों में बाढ़ जैसे हालात; जानें मौसम का हाल

Article Advertisement

Weather Today: दिल्ली, यूपी में लगातार 5 दिन बारिश के आसार, उत्तराखंड के 2 जिलों में बाढ़ जैसे हालात; जानें मौसम का हाल   मौसम विभाग की ओर से अनुमान जताया गया है कि दिल्ली में 10 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। दिल्ली में फिलहाल गर्मी चरम पर है। लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। उत्तराखंड में बादल फटने की जानकारी मिली है। कई जगह पर ओलावृष्टि के कारण नुकसान हुआ है।   भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी किया गया है। विभाग ने संभावना जताई है कि दिल्ली और एनसीआर इलाकों में 10 मई को तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले कुछ दिन बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली में तापमान फिलहाल अधिक है। लोग गर्मी से जूझ रहे हैं। अगर बारिश होती है, तो तापमान से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 10 मई को दिल्ली में न्यूनतम 29 और अधिकतम 40 डिग्री तापमान रह सकता है।   वहीं, उत्तराखंड के बागेश्वर और अल्मोड़ा में बादल फटने की जानकारी मिली है। उत्तरकाशी में ओले गिरे हैं। बंगाल में भी मौसम खराब बताया जा रहा है। कोलकाता और साथ लगते इलाकों में भारी बारिश हुई है। यूपी की बात करें, तो लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। यहां अगले 5 दिन लगातार बारिश हो सकती है। देश के कई हिस्सों में फिलहाल हीटवेव का असर है। लू के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। उत्तराखंड में बारिश के कारण जंगलों की आग तो बुझ गई है, लेकिन बागेश्वर और अल्मोड़ा में बाढ़ जैसे हालात हैं। कई जगह नदियां उफान पर हैं, सड़कें बह चुकी हैं। जन-जीवन पर गहरा असर पड़ा है।   पंजाब और हरियाणा में होगी हल्की बारिश कुछ ऐसे ही हालात बंगाल में हैं, जहां बादल छाए हुए हैं। विभाग ने यहां भी बादल फटने की आशंका जताई है। कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में 13 मई तक बारिश हो सकती है। सिक्किम, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में 12 मई तक बारिश के साथ तूफान का अलर्ट है। असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघायल, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम में भी तेज बारिश की आशंका है। पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। अगले तीन दिन यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read