Weather Update: खराब AQI के बीच उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी तो दक्षिण में बारिश का कहर, IMD का अलर्ट Weather News: दिल्ली (Delhi) सहित समूचे उत्तर भारत (North India) में ठंड बढ़ना शुरू हो चुकी है. वहीं, दक्षिण भारत में तमिलनाडु (Tamilnadu) समेत कई राज्यों में बारिश (Rainfall) का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग (IMD) ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. सर्दी बढ़ने के बीच ध्यान देने वाली बात है कि दिल्ली में हवा के स्तर यानी एयर क्वलिटी इंडेक्स में सुधार नहीं हुआ है. दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार 'खराब' श्रेणी में बना हुआ है. दिल्ली में ओवरऑल AQI आज 297 दर्ज किया गया. कहां है बारिश की संभावना?
India
Weather Update: खराब AQI के बीच उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी तो दक्षिण में बारिश का कहर, IMD का अलर्ट
Weather Update: खराब AQI के बीच उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी तो दक्षिण में बारिश का कहर, IMD का अलर्ट Weather News: दिल्ली (Delhi) सहित समूचे उत्तर भारत (North India) में ठंड बढ़ना शुरू हो चुकी है. वहीं, दक्षिण भारत में तमिलनाडु (Tamilnadu) समेत कई राज्यों में बारिश (Rainfall) का प्रकोप जारी है. मौसम व

Article Advertisement
Article Advertisement
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, एक निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी (Bay Of Bengal) के ऊपर बन गया है. यह एक विक्षोभ में केंद्रित हो सकता है. इसके तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों की ओर बढ़ने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, अगले 2 दिन विक्षोभ के कारण बारिश हो सकती है. पश्चिम-उत्तर-पश्चिम तमिलनाडु-पुडुचेरी व दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर विक्षोभ के बढ़ने की संभावना है. 20-21 नवंबर को पुडुचेरी, तमिलनाडु और कराईकल में बारिश हो सकती है. इसके अलावा 21 नवंबर को दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना है. दिल्ली में हवा का स्तर खराब बता दें कि दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स शनिवार को भी ‘खराब’ श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया और मौसम सर्द रहा. सीपीसीबी के मुताबिक, दिल्ली में ओवरऑल एक्यूआई 280 दर्ज किया गया. जान लें कि AQI शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, AQI 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, AQI 101 से 200 के बीच ‘मॉडरेट’, AQI 201 से 300 के बीच ‘खराब’, AQI 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और AQI 401 से 500 के बीच‘गंभीर’ माना जाता है. उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में मौसम की सबसे ठंडी सुबह शनिवार को रही, जब न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. ये सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस नीचे 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा सापेक्षिक आर्द्रता (Relative Humidity) 53 फीसदी से 83 प्रतिशत के बीच रही. मौसम विभाग ने कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी सर्दी बढ़ी है. वहीं, जम्मू-कश्मीर में बादल छाए रहने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, आज जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है. श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
दिल्ली ट्रेड फेयर 2026: 'विकास और विरासत' थीम, 600 स्टार्टअप और 11 देश — जानिए इस बार क्या है खास, टिकट और टाइमिंग

India
पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें

India
भगवान बिरसा मुंडा: वह महानायक, जिसने जल-जंगल-जमीन और आदिवासी स्वाभिमान के लिए अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
