WhatsApp पर अब बिना इंटरनेट के भेज सकेंगे फोटो-वीडियो, क्या आपको मिला ये खास फीचर?
क्या आप जानते हैं जल्द ही WhatsApp पर एक बहुत तगड़ा फीचर आ रहा है जो आपको बिना इंटरनेट के फोटो-वीडियो शेयर करने की सुविधा देगा।
चलिए इसके बारे में जानें... WhatsApp का इस्तेमाल आज भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में करोड़ों लोग कर रहे हैं।
भारत में तो इस ऐप की दीवानगी कुछ अलग लेवल पर है और हो भी क्यों न, इस ऐप के जरिए आज कई काम मिनटों में हो जाते हैं।
फोटो वीडियो सेंड करने से लेकर पेमेंट तक ये एप्लीकेशन हर काम में मदद कर रहा है।
पिछले कुछ वक्त में कंपनी ने भी इसमें कई नए फीचर्स को ऐड किया है।
वहीं, अब एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐप पर अब आप बिना इंटरनेट के भी फोटो-वीडियो और डाक्यूमेंट्स शेयर कर सकेंगे।
चलिए जानें कैसे… इस अपडेट में आया फीचर दरअसल हाल ही में कंपनी ने Android के लिए WhatsApp बीटा 2.24.9.22 अपडेट रोल आउट किया है।
इस नए अपडेट में कंपनी ने ‘People Nearby’ के नाम से एक नया फीचर पेश किया है जिसकी मदद से आप बिना इंटरनेट के डाक्यूमेंट्स या फोटो-वीडियो शेयर कर सकेंगे।
हालांकि ये फीचर सिर्फ आस-पास के लोगों के साथ ही फाइल शेयर करने की सुविधा देगा।
फाइल ट्रांसफर के लिए कभी न कभी अपने भी shareit या Nearby Share का यूज किया होगा।
बस WhatsApp का ये नया फीचर भी इन ऐप्स की तरह ही काम करेगा।
स्क्रीनशॉट में दिखा फीचर का फर्स्ट लुक हालांकि यह सुविधा अभी भी Android के लिए WhatsApp बीटा पर टेस्टिंग फेज में है, ऐसा लगता है कि कंपनी अब iOS ऐप पर भी ऐसे ही एक समान फीचर लाने की तैयारी कर रही है, TestFlight ऐप से iOS 24.15.10.70 अपडेट के साथ भी WhatsApp बीटा में ऐसे ही फीचर को स्पॉट किया गया है।
हालिया रिपोर्ट में इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है।
जिसमें देखा जा सकता है कि WhatsApp iOS ऐप पर भी आस-पास के लोगों के साथ फाइल शेयर करने की सुविधा दे रहा है, जिसे ऐप के स्टेबल वर्जन में जल्द ही रोल आउट किया जा सकता है।
फिलहाल के लिए कंपनी ने इस नए फीचर को बीटा यूजर्स के लिए ही पेश किया है।
अगर आप भी ऐप का बीटा वर्जन यूज कर रहे हैं तो लेटेस्ट अपडेट के साथ आप इस नए फीचर का मजा ले सकते हैं।
कैसे काम करेगा ये धांसू फीचर?
शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में फीचर की पहली झलक भी देखने को मिल रही है जिसमें एक QR कोड दिखाई दे रहा है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि इसी QR कोड को स्कैन करने से यूजर्स अन्य आस-पास के लोगों के साथ फाइल शेयर कर सकेंगे।
अब बिना इंटरनेट फाइल शेयर करने के लिए आपको कोई थर्ड पार्टी ऐप भी इनस्टॉल नहीं करना पड़ेगा।
इतना ही नहीं कंपनी इस फीचर में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन भी देने वाली है जिसका मतलब है कि आप जो भी फाइल किसी को इस फीचर से सेंड करेंगे वो भी पूरी तरह से सिक्योर होगी।
Article Advertisement
Technology
WhatsApp पर अब बिना इंटरनेट के भेज सकेंगे फोटो-वीडियो, क्या आपको मिला ये खास फीचर?
WhatsApp पर अब बिना इंटरनेट के भेज सकेंगे फोटो-वीडियो, क्या आपको मिला ये खास फीचर? क्या आप जानते हैं जल्द ही WhatsApp पर एक बहुत तगड़ा फीचर आ रहा है जो आपको बिना इंटरनेट के फोटो-वीडियो शेयर करने की सुविधा देगा। चलिए इसके बारे में जानें... WhatsApp का इस्तेमाल आज भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में करोड़ों

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Technology
Digital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचें

Technology
WhatsApp में बड़ा बदलाव: अब चैटिंग का तरीका बदलने वाला है, जानिए नए फीचर्स से क्या बदलेगा

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
