अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

30 से 1 अप्रैल तक रहें सावधान: गया में बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज, इन जिलों में अलर्ट जारी

बिहार के बदलते मौसम से हर कोई परेशान है और इन सबके बीच किसानों की हालत सबसे ज्यादा खराब है. अब फिर एक बार बिहार के मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. बता दें कि इस बार 30 मार्च से 1 अप्रैल तक मौसम का मिजाज खराब होने की संभावना है, इस बीच आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है, ऐसी आशंकाओं

30 से 1 अप्रैल तक रहें सावधान: गया में बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज, इन जिलों में अलर्ट जारी

Article Advertisement

बिहार के बदलते मौसम से हर कोई परेशान है और इन सबके बीच किसानों की हालत सबसे ज्यादा खराब है. अब फिर एक बार बिहार के मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. बता दें कि इस बार 30 मार्च से 1 अप्रैल तक मौसम का मिजाज खराब होने की संभावना है, इस बीच आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है, ऐसी आशंकाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने विशेष अलर्ट जारी किया है. राज्य के अधिकांश स्थानों पर 10 mm से लेकर 50 mm तक हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है, साथ ही कई स्थानों पर गरज के साथ गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी. इसके साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि के आसार भी प्रबल हैं, वहीं दो अप्रैल से मौसम सामान्य होने की संभावना है, ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात को देखते हुए मौसम विभाग की ओर अलर्ट जारी किया गया है. खासकर किसानों को भी मौसम विभाग ने खेती से जुड़े एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है.   आपको बता दें कि बदलते मौसम को लेकर किसानों का कहना है कि, ''यदि फसल पक गई हो तो उसे काटकर सुरक्षित स्थान पर रख दें, यह कार्य अगले 48 घंटों के भीतर कर लें. खराब मौसम के दौरान मवेशियों को बाहर न निकालें और उन्हें खेत में न ले जाएं।

Article Advertisement

इधर, मौसम विभाग के वैज्ञानिक एसके पटेल का कहना है कि विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही मौसम खराब होने की प्रबल संभावना है. यह निर्णय भारत मौसम विज्ञान विभाग के संख्यात्मक मॉडल के विश्लेषण के आधार पर लिया गया है, 30 मार्च से 1 अप्रैल तक मौसम खराब होने के आसार काफी अच्छे बन रहे हैं.''  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read