अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Technology

ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन के ट्रायल रुकने पर क्या बोला WHO?

कोरोना वायरस की वैक्सीन की दौड़ में आगे चल रही ऑक्सफोर्ड वैक्सीन की रफ्तार अचानक थम गई है. एक वॉलटिंयर पर इसके साइड इफेक्ट दिखने के बाद वैक्सीन का ट्रायल फिलहाल के लिए रोक दिया गया है. अब विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से वैक्सीन पर एक बयान जारी किया गया है. WHO ने कहा है कि किसी भी हालत में वैक्सीन क

ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन के ट्रायल रुकने पर क्या बोला WHO?

Article Advertisement

कोरोना वायरस की वैक्सीन की दौड़ में आगे चल रही ऑक्सफोर्ड वैक्सीन की रफ्तार अचानक थम गई है. एक वॉलटिंयर पर इसके साइड इफेक्ट दिखने के बाद वैक्सीन का ट्रायल फिलहाल के लिए रोक दिया गया है. अब विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से वैक्सीन पर एक बयान जारी किया गया है. WHO ने कहा है कि किसी भी हालत में वैक्सीन की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए.WHO की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने रायटर्स से बातचीत में कहा कि Covid-19 की सबसे पहली और जरूरी प्राथमिकता उसकी सुरक्षा होनी चाहिए. उन्होंने कहा, 'हम वैक्सीन को जल्द लाने की बात करते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि इसकी सुरक्षा को लेकर किसी तरह का समझौता या कटौती की जाए.'सौम्या स्वामीनाथन ने कहा, 'वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया में सभी नियमों का पालन किया जाना चाहिए. लोगों को दवाएं और वैक्सीन दिए जाने से पहले उसकी सुरक्षा की जांच होनी जरूरी है आपको बता दें कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल अमेरिका में रोक दिया गया है. 'स्टैट न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में वैक्सीन लेने वाले एक वॉलंटियर की हेल्थ में गंभीर रिएक्शन देखने के बाद इन ट्रायल्स पर रोक लगाई गई है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read