अमित कात्याल कौन?
लालू यादव का करीबी निकला बिहार का धनकुबेर, ED ने जब्त की संपत्ति Who is Amit Katyal Lalu Yadav Aide: ईडी ने सीए अमित कात्याल की संपत्ति जब्त कर ली है।
वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का करीबी है।
Crime
अमित कात्याल कौन? लालू यादव का करीबी निकला बिहार का धनकुबेर, ED ने जब्त की संपत्ति
अमित कात्याल कौन? लालू यादव का करीबी निकला बिहार का धनकुबेर, ED ने जब्त की संपत्ति Who is Amit Katyal Lalu Yadav Aide: ईडी ने सीए अमित कात्याल की संपत्ति जब्त कर ली है। वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का करीबी है। Who is Amit Katyal Lalu Prasad Yadav Aide: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ल

Article Advertisement
Article Advertisement
Who is Amit Katyal Lalu Prasad Yadav Aide: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के करीबी अमित कात्याल की संपत्ति ईडी ने जब्त कर ली है।
मंगलवार को ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी 56 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति पर एजेंसी ने कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि कई संपत्तियां गुड़गांव और दिल्ली की हैं।
ईडी ने धन-शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत ये कार्रवाई की।
ईडी ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था।
हालांकि कोर्ट से उन्हें जमानत भी मिल गई थी।
आइए जानते हैं अमित कात्याल कौन है और उस पर क्या आरोप हैं।
अमित कात्याल कौन?
अमित कात्याल पेशे से सीए है।
जानकारी के अनुसार, अमित कात्याल पर प्लॉट खरीदारों के पैसे की हेराफेरी और अवैध रूप से डायवर्ट करने का आरोप है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अमित कात्याल की मेसर्स कृष रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ये कार्रवाई की।
इसके अलावा, ईडी ने चार दिन पहले 18 अक्टूबर को दो परिसरों में रेड कर तलाशी ली थी।
जिसमें 35 लाख रुपये नकद और कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
जांच के दौरान अमित के भाई राजेश कत्याल को 19 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया।
विशेष न्यायालय ने उसे सात दिनों के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया है।
कई निवेशकों को दिया धोखा ईडी ने अमित कत्याल के साथ ही राजेश कत्याल और उसके सहयोगियों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी।
जिसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने रियल एस्टेट बिजनेस में लगे मेसर्स कृष रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स ब्रह्मा सिटी प्राइवेट लिमिटेड के जरिए कई निवेशकों को धोखा दिया है।
उन पर अवैध रूप से करोड़ों रुपये विदेश भेजने का भी आरोप है।
लालू प्रसाद यादव का करीबी इससे पहले ईडी ने यह दावा भी किया था कि कात्याल एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर है।
आरोप है कि कात्याल ने लालू प्रसाद यादव की ओर से नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों से जमीन खरीदी थी।
बता दें कि बिहार का लैंड फॉर जॉब घोटाला काफी चर्चा में रहा था।
जिसमें आरोप थे कि जॉब के बदले बेरोजगार युवाओं से जमीन ले ली गई।
कात्याल को इससे पहले ईडी ने 11 नवंबर, 2023 को पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया था।
क्या है लैंड फॉर जॉब मामला?
लालू परिवार पर जमीन के बदले नौकरी घोटाले का आरोप है।
तब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे।
उनके परिवार पर आरोप है कि उन्होंने रेलवे में नौकरी के बदले लोगों से रिश्वत के रूप में जमीन ले ली थी।
ईडी ने इस मामले में 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर दर्ज किया है।
लालू यादव, तेजस्वी यादव के अलावा आठ अन्य इस मामले में आरोपी हैं।
फिलहाल उन्हें जमानत मिली हुई है।
ईडी की इस कार्रवाई के बाद कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
