अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

दिनभर जाम से जूझते रहे सहरसा शहर के लोग

दिनभर जाम से जूझते रहे सहरसा शहर के लोग सहरसा शहर में सोमवार को दिनभर जाम की समस्या से लोग हलकान रहे। जाम की मुख्य वजह सोमवार को इंटर परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भीड़ की आवाजाही बनी। हालांकि शहर के बंगाली बाजार रेलवे ढाला, गंगजला रेलवे ढाला के अलावा शंकर चौक, दहलान चौक, धर्मशाला रोड, चांदनी चौक रो

दिनभर जाम से जूझते रहे सहरसा शहर के लोग

Article Advertisement

दिनभर जाम से जूझते रहे सहरसा शहर के लोग सहरसा शहर में सोमवार को दिनभर जाम की समस्या से लोग हलकान रहे। जाम की मुख्य वजह सोमवार को इंटर परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भीड़ की आवाजाही बनी। हालांकि शहर के बंगाली बाजार रेलवे ढाला, गंगजला रेलवे ढाला के अलावा शंकर चौक, दहलान चौक, धर्मशाला रोड, चांदनी चौक रोड सहित कई जगहों पर घंटों जाम लगना नियति है।

Article Advertisement

जाम के कारण प्रतिदिन लाखों की इंधन की बर्बादी होती है लेकिन ठोस प्रयास नहीं होने के कारण जाम की समस्या दिन ब दिन विकराल होती जा रही है। जाम से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज निर्माण की जरूरत है। लेकिन ओवरब्रिज निर्माण का काम तीन बार शिलान्यास के बाद भी शुरू नहीं हो पाया। रेलवे का कहना है कि पुल निर्माण निगम द्वारा ओवरब्रिज का प्रारंभिक नक्शा अब तक नहीं दिया गया है। नक्शा के बाद ही आगे की प्रक्रिया हो पाएगी। बता दें कि जाम से निजात दिलाने के लिए वर्षो से ओवरब्रिज निर्माण करते करते लोग थक चुके है। धरना, प्रदर्शन व भूख हड़ताल के बाद भी अबतक ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। रेलवे द्वारा नये इंटरलॉकिंग सिस्टम के कारण ढा़ला गिरने से भी जाम लगता है। जिला प्रशासन के द्वारा समय सीमा निर्धारित करने के बाद भी रेलवे अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read