अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Crime

शराबी पति ने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की रची साजिश, बेटे की गवाही ने खोली पोल

शराबी पति ने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की रची साजिश, बेटे की गवाही ने खोली पोल पूर्णिया में शराबी पति ने पत्नी की हत्या कर दी. घटना को आत्महत्या दिखाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बेटे ने भंडाफोड़ कर दिया. पूर्णिया: शराब, न सिर्फ इंसान की सोचने-समझने की शक्ति को खत्म कर देती है बल्कि उसे

शराबी पति ने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की रची साजिश, बेटे की गवाही ने खोली पोल

Article Advertisement

शराबी पति ने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की रची साजिश, बेटे की गवाही ने खोली पोल पूर्णिया में शराबी पति ने पत्नी की हत्या कर दी. घटना को आत्महत्या दिखाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बेटे ने भंडाफोड़ कर दिया. पूर्णिया: शराब, न सिर्फ इंसान की सोचने-समझने की शक्ति को खत्म कर देती है बल्कि उसे एक ऐसा इंसान बना देती है जो अपने ही लोगों के लिए खतरा बन जाए. बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब ने नशे में दिल दहला देने वाले अपराध सामने आ रहे हैं. नशे में धुत्त होकर इंसान रिश्तों का गला घोंट देता है. पूर्णिया में ऐसे ही नशे की वजह से एक परिवार के बिखरने वाली भयावह कहानी सामने आयी है. क्या है घटनाः पूर्णिया के अमौर थाना क्षेत्र स्थित भवानीपुर पंचायत में शराब के नशे में धुत्त व्यक्ति ने पत्नी को कथित रूप से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए महिला को फंदे से लटका दिया. जब वह यह साजिश कर रहा था, तब उसे भनक भी नहीं थी कि इस खौफनाक मंजर को उनके बेटे छुपकर देख रहे हैं. बाद में दोनों बच्चों ने ननिहाल में घटना की सूचना दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. क्या देखा मृत महिला के बेटे नेः मृतका की पहचान 37 वर्षीय अजमेरुन बेगम के रूप में हुई. आरोपी पति का नाम अमजद अंसारी है. अमजद बराबर अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया करता था. अमजद के 19 वर्षीय बेटे आबिद ने बताया कि पिता ने उसकी मम्मी की पीट पीटकर हत्या कर दी. फिर जलावन रखने वाले रूम में उसे फंदे से लटका दिया. आबिद ने बताया कि पिता रोज शराब के नशे में मम्मी के साथ मारपीट किया करते थे. "घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतका के पुत्र के द्वारा दिए गए बयान एवं लिखित आवेदन पर मामले को दर्ज करते हुए आरोपी अमजद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है." - अवधेश कुमार, अमौर थाना अध्यक्ष

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read