ठंड से राहत के लिए जरूरत मंदों को किया गया कंबल का वितरण प्रदीप कुमार नायक मधुबनी जिले के जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर में माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन की ओर से कड़ाके की ठंड के मद्देनजर गरीबों,असहाय और निर्धनों के बीच सैकड़ो कंबल वितरित किए गए।जिसे पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल गए।
India
ठंड से राहत के लिए जरूरत मंदों को किया गया कंबल का वितरण
ठंड से राहत के लिए जरूरत मंदों को किया गया कंबल का वितरण प्रदीप कुमार नायक मधुबनी जिले के जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर में माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन की ओर से कड़ाके की ठंड के मद्देनजर गरीबों,असहाय और निर्धनों के बीच सैकड़ो कंबल वितरित किए गए।जिसे पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल गए। स्वतंत्र लेख

Article Advertisement
Article Advertisement
स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े प्रदीप कुमार नायक कहते हैं कि पिछले कुछ समय से कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं।लोग गर्म कपड़ों में भी ठिठुरन महसूस कर रहे हैं।ऐसे में जिन लोगों के पास पर्याप्त कपड़े नहीं हैं, उनका ठंड से बुरा हाल हैं।इसके मद्देनजर ऐसे गरीब लोगों को ठंड से राहत दिलाने के लिए माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन की ओर से सैकड़ों कंबल बाटे जा रहें हैं।इससे पूर्व भी कई बार कंबलों का वितरण किया जा चुका हैं।उन्होंने कहाँ की जरूरत को आगे भी ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण किए जाएंगे।माँ अन्नपूर्णा कम्यूनिटी किचन की जितनी भी प्रशंसा की जाय शायद कम ही होगा।
माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचेन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अथक प्रयास करने के कारण यह समिति दिन-हू-दिन उचाईयों और प्रगति की ओर बढ़ रहें हैं, जिसकी चर्चा मधुबनी जिला ही नही बल्कि पूरे बिहार सहित नेपाल में भी होने लगी हैं।
यहाँ बताते चले कि जयनगर के युवाओं ने तीन वर्ष पूर्व कोरोना संकट के समय से ही माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन की शुरुआत की थी, लेकिन अब धीरे-धीरे इस माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन ने जरूरतमंदों के लिए जयनगर में लंगर लगाकर नि: शुल्क भोजन प्रतिदिन वितरण कर रहें हैं।
माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन के जरिए गरीब-भूखे लोंगो को गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध कराए जाते हैं।
सच्चा कार्य वही हैं, जो समाज के हित को सर्वोपरि बना सके।
इसलिए कहा जाता है कि समाज सेवा का मतलब तलवार की धार पर चलने का कार्य और यह कायरों का काम नहीं।
जिंदगी में संघर्ष जरूरी हैं।
मतलब की दुनिया में कौन किसका सोचता है, जो जैसा देखता है वो वैसा खोजता है।
ये बात भले ही सच होगी, लेकिन आज भी दुनिया में ऐसे लोग है, जो अपने मतलब और स्वार्थ को पीछे छोड़ किसी और को खुश करने में जी जान से लगे हुए है।
हम बात कर रहे है माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति की, जो न केवल किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करती है, बल्कि किसी भी इंसान की जान बचने के लिए जहां तक कोशिश की जा सकती है।
वहां तक उसका साथ नि:स्वार्थ भाव से देती है।
रक्तदान करवाना, किसी गरीब का इलाज करवाना, किसी की पढाई में पैसे लगाना, किसी की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी जरुरत को पूरा करना इत्यादि।
माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन के मुख्य संयोजक समाजसेवी भाई अमित कुमार राउत ने बताया की हमारी इस संस्था का एक मात्र उदेश्य है कि समाज के निराश्रित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी वह सुख सुविधाएँ पहुंचाने का प्रयास करना है, जिनसे अभी तक यह अछूता है।
इन्ही बातों को आत्मसात करते हुए सभी के सहयोग से कोरोना महामारी के चलते आयी इस विकट परिस्थिति में भी हर जरूरतमंदों की हर सम्भव मदद करने का प्रयास संस्था द्वारा विगत 3वर्षों से किया जा रहा है।
उन्होने बताया की संस्था न केवल जयनगर, बल्कि आसपास के अलावा पडोसी देश नेपाल के भी कई क्षेत्र शामिल हैं।
जनसहयोग से सम्पूर्ण हुआ इस आयोजन के माध्यम से आश्रित व जरूरतमंद परिवारों को मुख्य धारा से जोड़ना, यही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचेन का उद्देश्य हैं कि जयनगर नगर में कोई भी व्यक्ति भोजन के लिए दर-दर न भटके तथा हर जरूरत मंद लोंगो को सरलता से भोजन उपलब्ध हो जाएं।
इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने संयुक्त रूप ने कहा कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे।
मानव जीवन यही सबसे बड़ा कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसा करते हैं, वे इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं।
उन्होंने कहा कि जीवन का सच्चा अर्थ गरीब व जरूरतमंद को मदद करना है।
समाज में आपसी भाईचारा के लिये समाज के अग्रणी व प्रतिष्ठित लोगों को सदैव आगे रहना चाहिये।
इस बात पर खुशी जाहिर की कि यहाँ हमारी संस्था इस कार्य में पूरी तरह तत्पर है।
संस्था के संरक्षक एवं सदस्य भी खुद कार्यरत हैं, बावजूद इसके यहाँ आकर एक तय समय पर सभी दिन नि:शुल्क श्रमदान कर गरीब, अहसहाय, जरूरतमंद, विकलांग, निःसहाय लोगों को प्रतिदिन शाम को सात बजे जयनगर रेल्वे स्टेशन के ठीक सामने पुराने नगर पंचायत कार्यालय परिसर मे लंगर लगा कर रोज भोजन खिलाते हैं।
इस वर्ष के ठण्ड के मौस…
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
दिल्ली ट्रेड फेयर 2026: 'विकास और विरासत' थीम, 600 स्टार्टअप और 11 देश — जानिए इस बार क्या है खास, टिकट और टाइमिंग

India
पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें

India
भगवान बिरसा मुंडा: वह महानायक, जिसने जल-जंगल-जमीन और आदिवासी स्वाभिमान के लिए अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
