बिना मास्क पहने कार्यक्रम में आने वाले जुर्माने को लेकर कसा तंज *प्रशासनिक अधिकारियों नें विधायक पर क्यों नहीं लगाया जुर्माना बछवाड़ा (बेगूसराय)/- पिछले दिनों भाजपा नेता व स्थानीय विधायक द्वारा बिना मास्क पहने कार्यक्रम में पहुंचकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है।
Education
बिना मास्क पहने कार्यक्रम में आने वाले जुर्माने को लेकर कसा तंज
बिना मास्क पहने कार्यक्रम में आने वाले जुर्माने को लेकर कसा तंज *प्रशासनिक अधिकारियों नें विधायक पर क्यों नहीं लगाया जुर्माना बछवाड़ा (बेगूसराय)/- पिछले दिनों भाजपा नेता व स्थानीय विधायक द्वारा बिना मास्क पहने कार्यक्रम में पहुंचकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। स

Article Advertisement
Article Advertisement
साथ हीं पुलिस प्रशासन के कार्य शैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विपक्षी दलों के कयी नेताओं नें विधायक को आड़े हाथों लिया है।
उल्लेखनीय है कि प्रखंड क्षेत्र की रानी 1 पंचायत रेलवे गुमटी 22बी के समीप रेलवे मैदान में चार दिनों पूर्व बछवाड़ा विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मेहता क्रिकेट कप वितरण समारोह के दौरान कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाते नजर आए।
इस पर विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने कड़ी निंदा की है, और जुर्माने को लेकर भी गंभीर तंज कसा है।
राजद के जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास नें कहा कि जब इनके आका व श्रेष्ठ नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह लाखों की भीड़ में बिना मास्क व शारीरिक दूरी के रैलियां कर रहे हैं, कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
तो यह उनके शिष्य भी उन्हीं का अनुसरण करेगे।
जब विधि बनाने वाले हीं विधि का उल्लंघन करेंगे तो आमजन क्या करेंगे।
जिस तरीके से आमजन से जुर्माना लिया जाता है, उसी तरीके से विधायक से भी जुर्माना लिया जाए।
वहीं सीपीएम नेता अवध किशोर चौधरी ने कहा कि जिनकी जवाबदेही है वह स्वयं का पालन नहीं करते हैं और प्रशासन बेवजह लोगों गरीब लोगों का दोहन करती है।जब विधायक हीं सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करेंगे और मास्क नहीं लगाएंगे तो लोगों के बीच क्या शिक्षा मिलेगी।
इसलिए इन पर अभिलंब जुर्माना किया जाए।
क्योंकि इनकी सामाजिक और राजनीतिक दोनों जवाबदेही है।
इनसे जुर्माना नहीं लिया जाय यह स्वयं जुर्माना जा कर दे क्योंकि जिस कार्यक्रम में यह शामिल हुए कहीं ना कहीं कोराना फैलाने में कार्यक्रम मददगार साबित हुआ है।
पूर्व प्रमुख व कांग्रेस से निष्कासित नेता संजय चौधरी नें कहा कि यदि विधायक जुर्माना देते हैं तो सर्टिफिकेट बनता है यदि नहीं भी देते हैं तो भी सर्टिफिकेट्स बनता है।
सीपीआई के अंचल मंत्री भूषण सिंह नें कहा कि बछवाड़ा विधायक कोरोना को नहीं मानते हैं क्योंकि जब इनके ऊपर के ही नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में हजारों हजार की भीड़ इकट्ठा करके चुनावी अभियान चला रहे हैं, और एक तरफ गांव देहात में प्रशासन उग्र रूप धारण कर आम लोगों को मास्क लगाने के लिए कह रही है।
जब विधायक ही नियमों को नहीं मान रहे हैं तो लोगों के बीच क्या संदेश जाएगा।
इससे आप समझ सकते हैं कि सत्ता की गद्दी पर बैठे लोगों के लिए संक्रमण महामारी कोरोना वायरस नहीं है।
और लोगों को कोरोना वायरस के नाम पर बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा है।
तमाम विपक्षी नेताओं ने अपने अपने वक्तव्य में कड़ी निंदा करते हुए जुर्माने को लेकर विधायक सुरेंद्र मेहता पर तंज कसा है।
मौके पर आरजेडी नेता उपेंद्र यादव, आरजेडी प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, सीपीआई नेता प्यारेलाल दास, उमेश यादव, जगदीश पोद्दार समेत महागठबंधन के कई नेता मौजूद थे।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
