अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

कोविड योद्धाओं के लिये ओलंपिक पदक जीतना चाहते हैं मनप्रीत

कोविड योद्धाओं के लिये ओलंपिक पदक जीतना चाहते हैं मनप्रीत बेंगलुरू, 14 जून (भाषा) भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि उनकी टीम तोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी और उन्होंने इस उपलब्धि को देश के कोविड योद्धाओं को समर्पित करने का संकल्प लिया। मनप्रीत 23 जुलाई से आठ अगस्

कोविड योद्धाओं के लिये ओलंपिक पदक जीतना चाहते हैं मनप्रीत

Article Advertisement

कोविड योद्धाओं के लिये ओलंपिक पदक जीतना चाहते हैं मनप्रीत बेंगलुरू, 14 जून (भाषा) भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि उनकी टीम तोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी और उन्होंने इस उपलब्धि को देश के कोविड योद्धाओं को समर्पित करने का संकल्प लिया।

Article Advertisement

मनप्रीत 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होने वाले ओलंपिक खेलों में शीर्ष तीन में स्थान बनाने को प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, 'हम आगामी तोक्यो ओलंपिक के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं और तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पदक जीतने का वादा करते हैं।' हॉकी इंडिया द्वारा जारी वीडियो में मनप्रीत ने कहा, 'यदि हम पदक जीतते हैं तो हम इसे अपने देश के वास्तवि​क नायकों — चिकित्सकों और अग्रणी कार्यकर्ताओं को समर्पित करना चाहेंगे जिन्होंने इस मुश्किल समय में हमारे देशवासियों की जान बचाने के लिये ​​​अथक ​परिश्रम किया और लाखों लोगों की जान बचायी। आभार। जय हिंद।' भारत ने ओलंपिक खेलों में आठ स्वर्ण पदक जीते हैं लेकिन 1980 के मास्को ओलंपिक के बाद उसने कोई पदक नहीं जीता है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read