अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर परिषद कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। अखिलभारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विष्णुदेव बाल्मीकि ने बताया कि मांगों के संबंध में नपसभापति और कार्यपालक पदाधिकारी से वार्ता की गयी लेकिन व

नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

Article Advertisement

नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर परिषद कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। अखिलभारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विष्णुदेव बाल्मीकि ने बताया कि मांगों के संबंध में नपसभापति और कार्यपालक पदाधिकारी से वार्ता की गयी लेकिन वार्ता असफल रही।

Article Advertisement

इसलिए संघ ने निर्णय लिया है कि 25 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना व प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छह सफाईकर्मियों की मौत हो गई लेकिन उनके परिजनों को ईपीएफ का लाभ नहीं दिया गया। काफी लंबी लड़ाई के बाद इधर सफाईकर्मियों को ईपीएफ का लाभ मिलना शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि कर्मियों को वर्दी नहीं दी जा रही है। वहीं अन्य कई लाभोंं से वंचित रखा जा रहा है। हाईकोर्ट एवं पूर्व में हुए समझौते को आज तक लागू नहीं करने, एनजीओ द्वारा शोषण, दोहन मारपीट व अपशब्दों का इस्तेमाल, अवैध वसूली, नगर विकास विभाग द्वारा निर्धारित मजदूरी का भुगतान नहीं करने के कारण बाध्य होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल व धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। नगर परिषद में अभी 287 सफाई मजदूर है। जिसे 283 रुपये प्रतिदिन पारिश्रमिक मिलता है। हालांकि इस पारिश्रमिक में साढ़े बारह प्रतिशत ईपीएफ कटता है। पूर्व में ईपीएफ कटौती राशि खाते में जा रही थी। लेकिन विगत कई वर्षों से ईपीएफ की राशि मिलनी बंद हो गई। हालांकि ईपीएफ की राशि इस महीने तक भेजने की प्रक्रिया चालू है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read