अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

कार्यकर्ता किसी भी दल में होते है रीढ़: मंत्री

कार्यकर्ता किसी भी दल में होते है रीढ़: मंत्री खुरहान के रामखेलावन झरीलाल महाविद्यालय में रविवार को जदयू के सबल पंचायत सक्रिय बूथ अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय अध्यक्ष व सचिव का सांगठनिक सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन प्रभारी चं

कार्यकर्ता किसी भी दल में होते है रीढ़: मंत्री

Article Advertisement

कार्यकर्ता किसी भी दल में होते है रीढ़: मंत्री खुरहान के रामखेलावन झरीलाल महाविद्यालय में रविवार को जदयू के सबल पंचायत सक्रिय बूथ अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय अध्यक्ष व सचिव का सांगठनिक सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने किया।

Article Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन प्रभारी चंदन कश्यप और संचालन प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने किया। मंत्री श्री यादव ने कहा कि किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता दल की रीढ़ होती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमारी पार्टी किसान, मजदूर, गरीब और छोटे-बड़े व्यवसायियों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का नेता सच्चा होगा, उसका शासन अच्छा होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि अपने में मतभेद भले हो जाए, लेकिन अपनों में मनभेद नहीं होना चाहिए। मंत्री ने 19 जनवरी को बिहार में 16 हजार 298 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला निर्माण में दिलेरी के साथ सहयोग देने का अपील किया। इसके अलावा विधानसभा के 332 बूथों के लिए नियुक्त अध्यक्ष व सचिव, 45 पंचायत अध्यक्ष, चार प्रखंड अध्यक्ष सहित सभी प्रकोष्ठ के साथियों का सांगठनिक सम्मेलन पर संगठन विस्तार पर विचार विमर्श किया गया। बूथ कमेटी, पंचायत कमेटी को मजबूत करने, योजनाओं का लाभ, समस्याओं का समाधान आदि पर भी विचार विमर्श किया गया। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read