World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्या अंपायर ने दिया गलत फैसला?
क्या कहता है नियम?
महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गए मुकाबले में अंपायर का एक फैसला विवादों में घिर गया।
भारतीय खिलाड़ी अंपायर के इस फैसले से नाखुश भी दिखे थे।
भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच 13 अक्टूबर को टी-20 विश्व कप 2024 में मुकाबला खेला गया था।
इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 9 रनों से अपने नाम करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।
वहीं भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता कठिन हो गया।
हालांकि इस मैच की पहली पारी के दौरान अंपायर के एक फैसले पर विवाद हो गया।
क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं?
विवादों में अंपायर का फैसला?
मैच में पहले ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी कर रही थी।
इस दौरान 17वें ओवर में दीप्ति शर्मा की एक गेंद पर विवाद हो गया।
दरअसल ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फोबे लिचफील्ड ने उनकी गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट मारा।
लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाईं।
गेंद सीधा पैड से टकराई, जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अपील की और फील्ड अंपायर ने भारत के पक्ष में फैसला सुनाया।
लेकिन थर्ड अंपायर ने बाद में फैसले को बदल दिया और बल्लेबाज को नॉट आउट करार दे दिया, जिसके बाद टीम की सीनियर खिलाड़ी स्मृति मंधाना के अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ी नाराज हो गए।
भारतीय खिलाड़ियों ने दावा किया कि बल्लेबाज ने डिलिवरी से पहले अपना रुख बदला था।
इसलिए उन्हें दाएं हाथ के खिलाड़ी के रूप में मानना चाहिए।
[CricketGully Cricket T20WorldCup INDvAUS] pic.twitter.com/P9P1d7KPeQ — হৃদয় হরণ 💫✨ (@thundarrstorm) October 13, 2024 क्या कहता है नियम?
आईसीसी के नियम के अनुसार अगर कोई बल्लेबाज शॉट खेलने के लिए अपना रुख बदलता है तो ऑफ और ऑन साइड की परिभाषा नहीं बदलती है।
क्योंकि गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हुई थी, जिसकी वजह से अंपायर ने ऑस्ट्रेलिया के हक में फैसला सुनाया।
ऐसा था मैच का हाल पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 8 ओवर में 151/8 रन बनाए थे।
टीम की ओर से सभी बल्लेबाजों ने किस्तों में रन बनाए।
सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने 41 गेंदों में 40 रन बनाए थे।
जबकि एलिसा पेरी ने भी 32 रनों का योगदान दिया था।
जवाब में भारतीय टीम 9 रनों से पीछे रह गई।
भारत की ओर से हरमनप्रीत कौर ने 47 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए थे।
हालांकि उनकी पारी भारत को जीत नहीं दिला सकी।
टीम इंडिया 20 ओवर में 142/9 रन ही बना सकी।
Article Advertisement
Sports
World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्या अंपायर ने दिया गलत फैसला? क्या कहता है नियम?
World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्या अंपायर ने दिया गलत फैसला? क्या कहता है नियम? महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गए मुकाबले में अंपायर का एक फैसला विवादों में घिर गया। भारतीय खिलाड़ी अंपायर के इस फैसले से नाखुश भी दिखे थे। भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच 13

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
