अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

World Mental Health Day: टीवी एक्टर्स में क्यों बढ़ता जा रहा है डिप्रेशन? टीना दत्ता ने खोला राज!

World Mental Health Day: टीवी एक्टर्स में क्यों बढ़ता जा रहा है डिप्रेशन? टीना दत्ता ने खोला राज! बॉलीवुड हो या फिर टीवी इंडस्ट्री, एक्टर्स में तनाव के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ सालों में एक्टर्स के सुसाइड करने के कई मामले सामने आए हैं। टीवी और सिनेमा जगत में क्यों डिप्रेशन इतना ज्याद

World Mental Health Day: टीवी एक्टर्स में क्यों बढ़ता जा रहा है डिप्रेशन? टीना दत्ता ने खोला राज!

Article Advertisement

World Mental Health Day: टीवी एक्टर्स में क्यों बढ़ता जा रहा है डिप्रेशन? टीना दत्ता ने खोला राज! बॉलीवुड हो या फिर टीवी इंडस्ट्री, एक्टर्स में तनाव के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ सालों में एक्टर्स के सुसाइड करने के कई मामले सामने आए हैं।

Article Advertisement

टीवी और सिनेमा जगत में क्यों डिप्रेशन इतना ज्यादा बढ़ता जा रहा है इस मामले पर हाल ही में एक्ट्रेस टीना दत्ता ने बात की। बिग बॉस सीजन 16 की कंटेस्टेंट टीना दत्ता ने शो में बातचीत के दौरान बताया कि एक्टर्स को क्या कुछ फेस करना पड़ता है। 15-15 घंटे तक करना पड़ता है काम टीना दत्ता ने बिग बॉस हाउस में अंकित गुप्ता के साथ बातचीत में बताया था कि एक्टर बनना इतना भी आसान नहीं है। टीना ने बताया कि कलाकारों को कई बार 14-15 घंटे तक लगातार काम करना पड़ता है। टीवी शो 'उतरन' के जरिए लोकप्रिय हुईं टीना दत्ता ने बताया कि इससे इंसान का वर्क-लाइफ बैलेंस बिगड़ जाता है और वह परिवार को वक्त नहीं दे पाता। लगातार चलते हैं शूट, नहीं मिलती छुट्टी टीना दत्ता ने बताया कि कई शूट ऐसे होते हैं जो लगातार चलते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि दिन का ज्यादातर वक्त कलाकार सेट पर ही बिता देते हैं। इतना ही नहीं कलाकारों को बमुश्किल ही छुट्टियां मिलती हैं। क्योंकि ज्यादातर टीवी शोज और फिल्में एक तय समय सीमा के भीतर खत्म करनी होती हैं ऐसे में छुट्टी की गुंजाइश नहीं बचती। महीने तक परिवार से नहीं मिल पाते दूसरे शहरों से आकर काम करने वाले एक्टर्स कई-कई महीनों तक परिवार से नहीं मिल पाते। टीना दत्ता की बताई ये बातें सुनकर अंकित गुप्ता शॉक्ड नजर आए। मालूम हो कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को सुसाइड बताने वाले यह तर्क देते हैं कि वह बहुत ज्यादा डिप्रेशन में थे जिसके बाद उन्होंने अपनी जिदंगी खत्म कर ली।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read