सृष्टि की पूजा से ही होगी मानवता की रक्षा तीन दिवसीय राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव गोशाला परिसर में मंगलवार की शाम हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया।
बिहार सरकार के मंत्री नरेन्द्र नारायण यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
Bihar
सृष्टि की पूजा से ही होगी मानवता की रक्षा
सृष्टि की पूजा से ही होगी मानवता की रक्षा तीन दिवसीय राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव गोशाला परिसर में मंगलवार की शाम हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया। बिहार सरकार के मंत्री नरेन्द्र नारायण यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया में सृष्टि की पूजा करना ही भ

Article Advertisement
Article Advertisement
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया में सृष्टि की पूजा करना ही भगवान की पूजा है।
मंत्री ने भगवान कृष्ण द्वारा गीता के उपदेशों का हवाला देते ुए कहा कि कर्म की प्रधानता जरूरी है।
उन्होंने जल, जीवन और हरियाली पर जोर देते हुए कहा कि पौधरोपण से ही आमलोगों को शुद्ध वायु मिलेगा।
मंत्री ने गोपाष्टमी महोत्सव के महत्ता को रेखांकित किया।
मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के मंत्री डॉ. रमेश ऋषिदेव ने सभी लोगों को गाय की पूजा करने को प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि गाय से दूध ही नहीं मिलता, बल्कि उनके मूत्र भी कई असाध्य रोगों की दवा है।
मंत्री ने भगवान कृष्ण द्वारा मानवता के हित दिये गये उपदेश पर अमल करने का आग्रह लोगों से किया।
उन्होंने कहा कि जिले में एससी-एसटी के छात्रों के लिए दो आवासीय स्कूल खुल रही है।
जिनमें एससी, एसटी के छात्र नि:शुल्क पढ़ाई करेंगे।
छात्रों के रहने, खाने-पीने सहित पढ़ाई का खर्च सरकार वहन करेगी।
मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद दिनेशचंद्र यादव ने कहा कि भगवान कृष्ण की महिमा अपरमपार है।
श्रीकृष्ण ने लोगों को कर्म करने और फल की चिंता नहीं करने का उपदेश दिया।
उन्होंने कहा कि एनएच 106 और 107 का काम जल्द शुरू होगा।
सांसद ने बिहार सरकार के उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।पूर्व विधायक डॉ. अरुण कुमार ने बिहार सरकार द्वारा दूसरी बार गोपाष्टमी महोत्सव की स्वीकृति देने पर खुशी जतायी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीएम नवदीप शुक्ला ने कहा कि कला- संस्कृति के विकास को सरकार संकल्पित है।
उन्होंने मंत्री द्वय, सांसद सहित अन्य आगत लोगों का स्वागत किया।
संगीत शिक्षक शशि प्रभा के नेतृत्व में कलाकारों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।
मौके पर एसपी संजय कुमार, डीडीसी विनोद कुमार सिंह, एसडीएम वृंदालाल, एसडीपीओ वसी अहमद,डीईओ उग्रेश प्रसाद मंडल, एनडीसी रजनीश राय, डीपीओ मो. कबीर, बीडीओ आर्य गौतम, डॉ. भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी, परमेश्वरी प्रसाद यादव, जद यू जिलाध्यक्ष प्रो. बिजेन्द्र नारायण यादव, गुड्डी देवी, अशोक चौधरी, प्रभाष मल्लिक सहित अन्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन पृथ्वीराज यदुवंशी और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मधेपुरी ने किया।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
