अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Education

Bihar: BPSC के खिलाफ पटना हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर, छात्रों ने रखी ये मांग

Bihar: BPSC के खिलाफ पटना हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर, छात्रों ने रखी ये मांग Writ Petition Against BPSC In Patna HC: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने पटना हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर की है। Writ Petition Against BPSC In Patna

Bihar: BPSC के खिलाफ पटना हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर, छात्रों ने रखी ये मांग

Article Advertisement

Bihar: BPSC के खिलाफ पटना हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर, छात्रों ने रखी ये मांग Writ Petition Against BPSC In Patna HC: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने पटना हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर की है।

Article Advertisement

Writ Petition Against BPSC In Patna HC: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर प्रशांत शेखर और अन्य अभ्यर्थियों ने माननीय पटना उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की है। उन्होंने 70वीं प्रारंभिक परीक्षा की दोबारा कराने की प्रार्थना की है। यह याचिका अधिवक्ता अर्पित आनंद और रौशन द्वारा उन अभ्यर्थियों की ओर से दायर की गई है, जिन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया था। याचिकाकर्ताओं का मुख्य तर्क है कि आयोग द्वारा जारी की गई उत्तर कुंजी में कई उत्तरों को लेकर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पाई गई हैं। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा है कि पटना स्थित एक परीक्षा केंद्र को रद्द कर दिया गया था और वहां 4 जनवरी 2025 को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। जल्द से जल्द दोबारा परीक्षा हो याचिकाकर्ताओं का दावा है कि बाद में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को 13 दिसंबर 2024 को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की तुलना में परीक्षा पैटर्न की जानकारी होने के कारण अनुचित लाभ मिला। याचिकाकर्ताओं ने यह भी तर्क दिया है कि परीक्षा में दो प्रश्न दोहराए गए थे और लगभग 20 प्रश्न समान पैटर्न पर आधारित थे। इसके अलावा, याचिका में उल्लेख किया गया है कि परीक्षा के दिन, परीक्षा के संचालन के दौरान प्रश्नपत्र को ट्विटर और व्हाट्सएप पर पोस्ट कर दिया गया था। याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि प्रारंभिक परीक्षा की जल्द से जल्द दोबारा कराई जाए और बिहार लोक सेवा आयोग को पहले आयोजित की गई परीक्षा के रिजल्ट को पब्लिश करने से रोका जाए।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read