अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Crime

कोरोना महामारी के दौरान गांव के मुखिया नहीं कर रहे हैं मदद, फेसबुक पर ये लिखना जानलेवा साबित हुआ..

madhubani

कोरोना महामारी के दौरान गांव के मुखिया नहीं कर रहे हैं मदद, फेसबुक पर ये लिखना जानलेवा साबित हुआ..

Article Advertisement

मधुबनी : कोरोना महामारी के दौरान गांव के मुखिया नहीं कर रहे हैं मदद, फेसबुक पर ये लिखना जानलेवा साबित हुआ .. मधुबनी जिला के पंडौल थानाक्षेत्र स्थित विजयी गाँव में एक लड़के ने अपने फेसबुक एकाउंट से गाँव में विकास न होने की बात पोस्ट क्या कर दी, मानो उसने आफत को ही निमंत्रित कर दिया।

Article Advertisement

फेसबुक पर पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद बच्चे के चाचा से मुखिया के लोगों ने आकर बच्चे के बारे में पूछा। जब चाचा ने बात समझना चाहा तो उन लोगों ने गाली-गलौज कर दिया। फिर गाली-गलौज की शिकायत करने जब पीड़ित पक्ष मुखिया के पास पहुँचे, तो वहाँ भी बात नहीं बन पाई। उसके बाद जब बच्चे के चाचा अमोद कुमार झा घर पहुँचे, तो पीछे से कुछ देर में मुखिया का दबंग बेटा वहाँ पहुँच गया। जब तक वे लोग संभलते, तब तक धारदार हथियार से अमोद के हाथ पर वार कर दिया। पुलिस को सूचना दे दी गई थी। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुँची, कि दबंग वहाँ से निकल गया। अगर पीड़ित पक्ष ने संयम से काम न लिया होता तो मामूली बात में हत्या तक की नौबत आ सकती थी।वहीं दूसरी ओर ग्रामीण रमेश कुमार झा ने भी बताया कि हमारे गाँव में इस कोरोना महामारी के समय में भी किसी तरह की कोई सहायता पंचायत द्वारा नहीं दी जा रही है। हम चाहते हैं कि मुखिया दबंगई छोड़कर सबके साथ मिलकर गाँव के विकास का काम करें। इस तरह के मामूली विवाद में चाकूबाजी कहीं से भी जायज़ नहीं है। वहीं पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि चाकूबाजी होने की बात पर वे यहाँ आये हैं, स्थिति अब नियंत्रण में है। संवाददाता -विनय ठाकुर (सीमांचल लाइव )

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read