लालू यादव के परिवार पर ईडी की कार्रवाई को लेकर बीजेपी नेता हरी भूषण ठाकुर बचौल ने बड़ा बयान दिया है. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के द्वारा उपलब्ध दस्तावेज के आधार पर सीबीआई और ईडी की कार्रवाई हो रही है. बीजेपी विधायक ने कहा कि तेजस्वी यादव यह बताएं कि इतने कम उम्र में इतनी संपत्ति उनको कहां से आई?
Crime
तेजस्वी अपनी पूरी संपत्ति गरीबों में बांट दें, नहीं तो गिरफ्तारी तय : बचौल
लालू यादव के परिवार पर ईडी की कार्रवाई को लेकर बीजेपी नेता हरी भूषण ठाकुर बचौल ने बड़ा बयान दिया है. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के द्वारा उपलब्ध दस्तावेज के आधार पर सीबीआई और ईडी की कार्रवाई हो रही है. बीजेपी विधायक ने कहा कि तेजस्वी यादव यह बताएं कि इतने कम उम्र में इतनी संपत्ति उनको कहां स

Article Advertisement
Article Advertisement
भूषण ठाकुर ने कहा कि अभी भी समय है वह अपनी गलती मानते हुए पूरी संपत्ति गरीबों में बांट दें तभी वह बच सकते हैं, नहीं तो उनकी गिरफ्तारी तय है. सख्त कार्रवाई कर सकती ईडी आपको बता दें कि जमीन देकर रेलवे में नौकरी लेने वालों पर ईडी अब सख्त कार्रवाई कर सकती है. सीबीआई और ईडी अपनी जांच का दायरा बढ़ाने लगी हैं और इसी मामले में उनसे पूछताछ की तैयारी की जारी है. जिन लोगों पर रेलवे में जमीन देकर नौकरी लेने का आरोप है उन लोगों से पूछताछ की जाएगी. ईडी के रडार पर करीब 10 लोग हैं और इनके नाम सीबीआई की प्राथमिकी में भी हैं. बीजेपी ने नीतीश को घेरा वहीं, इस मामले पर बीजेपी का आरोप है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा से यह चाहते रहे हैं कि लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार को लेकर दबिश और जांच की कार्रवाई होती रहे. बीजेपी प्रवक्ता अजफर शम्सी ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष का यह आरोप बिल्कुल सही है कि मुख्यमंत्री जब बीजेपी के साथ थे तब भी उनका जोर इस बात को लेकर रहता था कि लालू यादव के परिवार पर जांच का शिकंजा कसा जाए और आज जो परिस्थिति बन रही है वह भी उनके अनुकूल ही बन रही है. जितनी ज्यादा यह दबिश बनेगी उससे फायदा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बने रहने में होगा. RJD विधायक का आरोप वहीं, इस मामले पर RJD विधायक ने लालू प्रसाद यादव के परिजनों को ED और सीबीआई के माध्यम से केंद्र सरकार परेशान करने का आरोप लगाया है. RJD विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन का कहना है कि महागठबंधन से जदयू को अलग करने के लिए बीजेपी इन केंद्रीय संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है. आरजेडी विधायक ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की गर्भवती बहू को एवं छोटे-छोटे बच्चों को परेशान किया जा रहा है. बिहार की जनता सब कुछ देख रही है. केंद्र की सरकार एवं बीजेपी के सबसे बड़े नेता नरेंद्र मोदी से तेजस्वी यादव डरने वाले नहीं हैं. 2020 के विधानसभा चुनाव में भी खा चुके हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा.
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
