अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Crime

तेजस्वी ने दिया बड़ा बयान, कहा - अतीक का नहीं कानून का निकला है जनाजा

अतीक अहमद की हत्या के बाद पूरे देश में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. जिस तरह से मीडिया के कैमरे के सामने ही अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या की गई उससे लोग अब ये कह रहे हैं कि कानून पर अब भरोसा नहीं रहा है. वहीं, बिहार में भी इसको लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने दिया बड़ा बयान, कहा - अतीक का नहीं कानून का निकला है जनाजा

Article Advertisement

अतीक अहमद की हत्या के बाद पूरे देश में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. जिस तरह से मीडिया के कैमरे के सामने ही अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या की गई उससे लोग अब ये कह रहे हैं कि कानून पर अब भरोसा नहीं रहा है. वहीं, बिहार में भी इसको लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ये अतीक का जनाजा नहीं बल्कि कानून का जनाजा निकला है. सस्ती लोकप्रियता को देखते हुए इस घटना को अंजाम दिया गया है. सस्ती लोकप्रियता के लिए हो रहा ऐसा काम दरअसल, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पटना वापस लौट आए हैं और पटना आते ही उन्होंने बड़ा बयान दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग भी अपराधी हैं या फिर कोई भी अपराध हो, अपराध या अपराधी से हम लोगों को कोई सहानुभूति नहीं है, लेकिन इस देश में कानून है और अपराध का खात्मा होना चाहिए तो उसके लिए कोर्ट, कानून और संविधान है. हमने इस देश में देखा है कि प्रधानमंत्री के हत्यारों का भी ट्रायल हुआ और सजा मिली है. यूपी में जो हुआ ये अतीक जी का जनाजा नहीं बल्कि कानून का जनाजा निकला है. पुलिस कस्टडी में अगर सबसे ज्यादा हत्या कहीं हुई है तो यूपी में ही हुआ है और यह सस्ती लोकप्रियता को देखते हुए किया गया है.   सीएम नीतीश ने क्या कहा वहीं, सीएम नीतीश कुमार ने भी इस मामले में कहा कि ये घटना बेहद ही दुखत है. ये झूठ कहा गया कि वो मीडिया कर्मी थे और सवाल पूछ रहे थे ऐसा होता ही नहीं है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने सभी की जांच क्यों नहीं की थी अगर की होती तो ऐसा नहीं होता. किसी अपराधी को अस्पताल ले जाया जाता है और बीच रास्ते में उसे गोली मार दी जाती है. इस मामले में जांच होनी चाहिए ये जांच का विषय है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read