अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

Yes Bank के संस्थापक राणा कपूर के घर पर ईडी की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज मिले

Yes Bank के संस्थापक राणा कपूर के घर पर ईडी की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज मिले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी की। कपूर के खिलाफ धनशोधन के मामले की जांच चल रही है। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी में कई अहम दस्तावेज मिले हैं। ईडी की टीम

Yes Bank के संस्थापक राणा कपूर के घर पर ईडी की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज मिले

Article Advertisement

Yes Bank के संस्थापक राणा कपूर के घर पर ईडी की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज मिले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी की। कपूर के खिलाफ धनशोधन के मामले की जांच चल रही है।

Article Advertisement

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी में कई अहम दस्तावेज मिले हैं। ईडी की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी पश्चिमी मुंबई में उनके समुद्र महल स्थित आवास पर की गई है। यह कार्रवाई धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है तथा इसका उद्देश्य और सबूत जुटाना है। केंद्रीय एजेंसी कपूर की भूमिका एक कारपोरेट इकाई को ऋण के वितरण और उसके बाद कथित रूप से कथित कमबैक के संबंध में जांच कर रही है जो कथित तौर पर उसकी पत्नी के खातों में प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि कुछ अन्य कथित अनियमितताएं भी एजेंसी की जांच के दायरे में हैं। अधिकारियों ने कहा कि कपूर के खिलाफ मामला डीएचएफएल जांच से भी जुड़ा हुआ है क्योंकि बैंक ने कंपनी को कथित तौर पर एनपीए करार दिया था। इससे पहले रिजर्व बैंक ने गुरुवार को यस बैंक के बोर्ड को भंग करते हुए ग्राहकों द्वारा खातों से 50,000 रुपये प्रति माह से ज्यादा निकासी पर रोक लगा दी थी। यस बैंक अगस्त, 2018 से संकट में है। उस समय रिजर्व बैंक ने बैंक के संचालन और ऋण से जुड़ी खामियों की वजह से तत्कालीन प्रमुख राणा कपूर को 31 जनवरी, 2019 तक पद छोड़ने को कहा था। उनके उत्तराधिकारी रवनीत गिल के नेतृत्व में बैंक ने संकटग्रस्त रिणों का की सूचना प्रकाशित की। बैंक को मार्च, 2019 की तिमाही में पहली बार घाटा हुआ। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read