अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

घर में सोए थे परिवार के सदस्य, फिर भी हो गई लाखों की चोरी

घर में सोए थे परिवार के सदस्य, फिर भी हो गई लाखों की चोरी घर में सोए थे परिवार के सदस्य, फिर भी हो गई लाखों की चोरी सहरसा . सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला निवासी शुभम श्रीवास्तव की पत्नी स्वाति कंठ ने घर में चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य घर में ही सोए थे. ल

घर में सोए थे परिवार के सदस्य, फिर भी हो गई लाखों की चोरी

Article Advertisement

घर में सोए थे परिवार के सदस्य, फिर भी हो गई लाखों की चोरी घर में सोए थे परिवार के सदस्य, फिर भी हो गई लाखों की चोरी सहरसा . सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला निवासी शुभम श्रीवास्तव की पत्नी स्वाति कंठ ने घर में चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य घर में ही सोए थे. लेकिन देर रात चोर उनके चारदीवारी को फांद कर घर में घुस गया. जिसके बाद घर में रखे ड्रॉवल को तोड़ा. फिर बक्से की कुंडी भी तोड़ी. जिसमें रखा सोने का छह सेट झुमका, सोने का एक चेन, सोने की तीन अंगूठी, सोने की तीन मंगलसूत्र, सोने की पांच नथिया, चांदी के छह जोड़ी पायल का सेट व 10 कीमती साड़ी की चोरी हो गयी.   उन्होंने बताया कि चोर उनके पड़ोस के घर में भी घुसा था. लेकिन वहां चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे पाया. उन्होंने सदर थाना अध्यक्ष से चोर की गिरफ्तारी एवं सामान की बरामदगी की गुहार लगायी है. शिकायत पर सदर थाना में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. फोटो – सहरसा 19- चोरों द्वारा तोड़ा गया बक्सा, ड्रॉवल व बिखरा सामान … मंडल कारा में बंद एक कैदी ने दूसरे कैदी को जमकर पीटा, मामला दर्ज सहरसा . स्थानीय मंडल कारा में बंद एक कैदी ने दूसरे कैदी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने की शिकायत मंडल कारा उपाधीक्षक से की. उनके शिकायत पत्र पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है. कारा उपाधीक्षक मिथिलेश शर्मा ने बंदी कैदी जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के आरण पंचायत के भेलवा टोला निवासी संतोष कुमार शर्मा के पुत्र अभिषेक कुमार के शिकायत पत्र को सदर थाना अग्रसारित कर मामला दर्ज करने के लिए भेजा.   जिसमें उन्होंने बताया कि बंदी अभिषेक कुमार ने मंडल कारा में ही बंद दूसरे कैदी नेती प्रसाद यादव के अपराधी पुत्र मोहन यादव के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत किया था. उनकी शिकायत व उनके जख्म प्रतिवेदन के साथ सदर थाना में मामला दर्ज करने के लिए भेजा गया था. सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर ली गयी है एवं जांच की जा रही है. पुलिस को देख कोरेक्स कफ सिरप भरा बोरा फेंक भागा युवक, 80 बोतल कोरेक्स बरामद सहरसा . सदर थाना क्षेत्र के बटराहा स्थित टीओपी दो प्रभारी एवं उनकी टीम ने कुल 80 बोतल कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया है. उन्होंने बताया कि वे संध्या गश्ती में अपने अन्य कर्मी के साथ निकले थे. जैसे ही वे लोग बटराहा स्थित मस्जिद के निकट बाइक से पहुंचे तभी एक युवक जो बोरा लेकर कहीं जा रहा था पुलिस को देख बोरा फेंक कर भागने लगा.   शक होने पर युवक को खदेड़ कर पकड़ने का प्रयास किया गया. लेकिन वह गलीनुमा रास्ता का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. उनके द्वारा फेंके गए बोरे की जब तलाशी ली गयी तो उसमें से अवैध कुल 80 बोतल कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया. जिसको लेकर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read