अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

पढ़ाई के लिए पिता ने डांटा तो बेटे ने दे दी जान, चलती ट्रेन के आगे कूदा

पढ़ाई के लिए पिता ने डांटा तो बेटे ने दे दी जान, चलती ट्रेन के आगे कूदा पटना में पिता की डांट से नाराज बेटे ने आत्महत्या कर ली. युवक ने तारेगना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. पटना: बिहार के पटना-गया रेलखंड के तारेगना रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक घटना घटी है. अपलाइन में पैसेंजर ट्रेन से

पढ़ाई के लिए पिता ने डांटा तो बेटे ने दे दी जान, चलती ट्रेन के आगे कूदा

Article Advertisement

पढ़ाई के लिए पिता ने डांटा तो बेटे ने दे दी जान, चलती ट्रेन के आगे कूदा पटना में पिता की डांट से नाराज बेटे ने आत्महत्या कर ली. युवक ने तारेगना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. पटना: बिहार के पटना-गया रेलखंड के तारेगना रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक घटना घटी है. अपलाइन में पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक युवक ने अपनी जान दे दी है. मृतक की पहचान मणिचक निवासी पप्पू मिस्त्री उर्फ राज किशोर यादव के 22 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है. जीआरपी ने रेलवे ट्रैक से शव को अपने कब्जे में लेकर रेल थाना भेज दिया है. पिता ने डांटा तो बेटे ने दे दी जान: बताया जाता है कि पिता ने उसे पढ़ाई के लिए फटकार लगाई थी, इसी बात से नाराज होकर उसने ये कदम उठाया है. परिजनों के मुताबिक सुबह में पढ़ने के लिए उसके पिता पप्पू मिस्त्री ने आशीष को डांट-फटकार लगाई थी. जिसके बाद वह गुस्से में घर से निकला और पटना-गया पैसेंजर ट्रेन नंबर 03275 के आगे कूद कर जान दे दी. हालांकि प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों ने हो-हल्ला कर उसे रोकने की काफी कोशिश की लेकिन तबतक वह ट्रेन के आगे कूद चुका था. "आज सुबह सिर्फ पढ़ाई-लिखाई करने के लिए मैंने उसे डांट-फटकार लगाया था, लेकिन ऐसी उम्मीद नहीं थी कि वह इस तरह का कदम उठा लेगा."- पप्पू मिस्त्री उर्फ राजकिशोर यादव, मृतक के पिता क्या बोले रेल थानाध्यक्ष?: वहीं, घटना के बाद कुछ देर तक रेलवे ट्रैक पर भीड़ जमा रही. थोड़ी देर बाद रेलवे पुलिस ने आकर भीड़ को हटाया और शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है. जीआरपी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है. "मृतक की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है. उसके परिवार वालों ने थाने में आकर बताया कि आज सुबह में उसे पिता की ओर से डांट-फटकार लगी थी लेकिन ये नहीं पता था कि वह जान दे देगा. शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजा जा रहा है."- मुकेश कुमार सिंह, रेल थानाध्यक्ष, तारेगना  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read