अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

युवा पत्रकार अविनाश झा की निर्मम हत्या के खिलाफ आक्रोश पूर्ण प्रर्दशन, एसपी के विरुद्ध नारेबाजी

  युवा पत्रकार अविनाश झा की निर्मम हत्या के खिलाफ आक्रोश पूर्ण प्रर्दशन, एसपी के विरुद्ध नारेबाजी मधुबनी जिले के बेनीपट्टी निवासी यूवा पत्रकार बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश झा की निर्मम हत्या के विरोध में पत्रकारों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मधुबनी एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश के खिलाफ जमकर प्रदर्शन

युवा पत्रकार अविनाश झा की निर्मम हत्या के खिलाफ आक्रोश पूर्ण प्रर्दशन, एसपी के विरुद्ध नारेबाजी

Article Advertisement

  युवा पत्रकार अविनाश झा की निर्मम हत्या के खिलाफ आक्रोश पूर्ण प्रर्दशन, एसपी के विरुद्ध नारेबाजी मधुबनी जिले के बेनीपट्टी निवासी यूवा पत्रकार बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश झा की निर्मम हत्या के विरोध में पत्रकारों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मधुबनी एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।बिहार में लोकतंत्र के चौथा स्तंभ खतरें में है।

Article Advertisement

पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही से लोगों में आक्रोश व्याप्त था। युवा पत्रकार अविनाश झा बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी का निवासी था। बेनीपट्टी से अविनाश झा 9 नवंबर को गायब हो गए थे। 12 नवंबर की रात को उनका शव वसैठा एनएच के निकट क्षत विक्षत अवस्था में मिला था। जिसमें युवा पत्रकार की हत्या का मामला आग की तरह फ़ैल चुका है।पत्रकार सहित स्थानीय लोगों भीतर बेनीपट्टी में गुस्सा उवाल पड़ा। पत्रकार सहित स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन वापस जाओ का नारा भी लगा रहे थे। आम लोगों में हत्या के प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा था। अब देखना है कि इस मामले का पर्दाफाश कब तक होता है। थाना अध्यक्ष अपने दल बल के साथ लगातार छापामारी में जुटे हुए हैं। पुलिस प्रयासरत है दोषियों को पकड़ने के लिए। आम लोगों में चर्चा है की युवा पत्रकार लगातार अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। जिस कारण कई अवैध नर्सिंग होम बंद हो गए थे। कईयों पर जुर्माना लगाया गया था। नर्सिंग होम संचालक इन से खफा थे। आशंका व्यक्त की जा रही है की फर्जी नर्सिंग होम के संचालकों की एक सुनियोजित साजिश के तहत युवा पत्रकार की निर्मम हत्या की गई है।अब देखना है युवा पत्रकार को न्याय मिल पाता है या नहीं। बिहार में कई पत्रकारों की हत्या हो चुकी है। आधे दर्जन पत्रकारों पर हाल ही में जानलेवा हमला हुआ है। वहीं पत्रकारों के साथ हो रही लगातार घटना से रिपोर्टर डरे सहमे सा महशूस कर रहे है। शासन एवं प्रशासन इस मामले में मौन साधे हुए हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read