BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंग
Crime

जींद जेल में संदिग्ध हालात में कैदी की मौत

Published: 24/8/2021, 8:20:42 am207 viewsSeemanchal Live

जींद जेल में संदिग्ध हालात में कैदी की मौत जींद, 23 अगस्त (भाषा) हरियाणा के जींद में जिला कारागार में सोमवार शाम को संदिग्ध हालात में एक कैदी की मौत हो गई। मृतक पांच दिन पहले जेल में पहुंचा था। न्यू इस्माइलपुर कालोनी निवासी सोनू (28) के खिलाफ रेलवे पुलिस थाना में वर्ष 2017 में चोरी का मामला दर्ज हुआ

जींद जेल में संदिग्ध हालात में कैदी की मौत
जींद जेल में संदिग्ध हालात में कैदी की मौत जींद, 23 अगस्त (भाषा) हरियाणा के जींद में जिला कारागार में सोमवार शाम को संदिग्ध हालात में एक कैदी की मौत हो गई। मृतक पांच दिन पहले जेल में पहुंचा था। न्यू इस्माइलपुर कालोनी निवासी सोनू (28) के खिलाफ रेलवे पुलिस थाना में वर्ष 2017 में चोरी का मामला दर्ज हुआ था, जिसे रेलवे पुलिस ने गत 17 अगस्त को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। इसके बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। सोमवार दोपहर बाद सोनू को जेल कर्मियों द्वारा सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। सहायक जेल उपाधीक्षक धर्मचंद ने बताया कि मृतक नशे का आदी था और उसको चलने-फिरने में भी दिक्कत थी। उन्होंने कहा कि बाथरूम में गिरने से उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि बंदी बीमार भी था और उसका इलाज करवाया जा रहा था। मृतक के पिता गिरधारी ने बताया कि उसका बेटा पहले ट्रक चलाता था लेकिन वह नशे का आदी नहीं था। चार साल पुराने चोरी के मामले में रेलवे पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। गिरधारी ने बेटे की मौत पर संदेह जताया और कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जेल प्रशासन की बातों तथा चिकित्सक की बातों में भिन्नता है। उन्हें बेटे के बीमार होने की बात कह कर सामान्य अस्पताल बुलाया गया था।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read