BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंग
Crime

अरविंद केजरीवाल को अब क्यों राघव चड्ढा की गिरफ्तारी का डर, बताई वजह

Published: 30/9/2022, 11:58:59 am91 viewsSeemanchal Live

अरविंद केजरीवाल को अब क्यों राघव चड्ढा की गिरफ्तारी का डर, बताई वजह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आशंका जताई है कि आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को गिरप्तार किया जा सकता है। 'आप' संयोजक ने गुजरात चुनाव से इसे जोड़ते हुए कहा है कि किस केस में और किस आरोप में गिरफ्तार

अरविंद केजरीवाल को अब क्यों राघव चड्ढा की गिरफ्तारी का डर, बताई वजह
अरविंद केजरीवाल को अब क्यों राघव चड्ढा की गिरफ्तारी का डर, बताई वजह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आशंका जताई है कि आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को गिरप्तार किया जा सकता है। 'आप' संयोजक ने गुजरात चुनाव से इसे जोड़ते हुए कहा है कि किस केस में और किस आरोप में गिरफ्तार किया जाएगा यह भी पता नहीं है। इसकी तैयारी की जा रही है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''जब से राघव चड्ढा को गुजरात का सह प्रभारी नियुक्त किया है और उन्होंने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाना चालू किया है, अब सुन रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी ये लोग गिरफ्तार करेंगे। किस केस में करेंगे और क्या आरोप होंगे, ये अभी ये लोग बना रहे हैं।'' अरविंद केजरीवाल के ट्वीट को आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने रीट्वीट करते हुए कहा, ''ये तो बहुत घटिया राजनीति है। हम राघव चड्ढा के साथ हैं। पूरा देश इनके कारनामे देख रहा है, जनता सब समझ रही है।'' राघव चड्ढा 'आप' के पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। राघव पंजाब सरकार की एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन भी हैं। पिछले दिनों पार्टी ने उन्हें गुजरात में सह प्रभारी बनाकर भेजा है। इससे पहले वह पंजाब में भी पार्टी के लिए यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पेशे से सीए राघव अन्ना आंदोलन के समय से ही केजरीवाल के साथ जुड़े हुे हैं। राघव को आप संयोजक का बेहद करीबी और भरोसेमंद बताया जाता है। केजरीवाल ने राघव की गिरफ्तारी की आशंका ऐसे समय पर जताई है जब पार्टी के कई नेता केंद्रीय जांच एजेंसियों के घेरे में हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग केस में तीन महीने से अधिक समय से जेल में बंद हैं। उपमुख्यमंत्री और आबकारी विभाग संभालने वाले मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई जांच चल रही है, जिसमें हाल ही में दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। इसी महीने 'आप' विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड के चैयरमैन अमानतुल्लाह खान को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उन्हें जमानत मिल गई है।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read