अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

साल का आखिरी सूर्यग्रहण आज सुबह 8:20 बजे से, चार राशियों के लिए शुभ

साल का आखिरी सूर्यग्रहण आज सुबह 8:20 बजे से, चार राशियों के लिए शुभ पटना : इस साल का तीसरा व आखिरी सूर्यग्रहण पौष कृष्ण अमावस्या के दिन गुरुवार को लगेगा. सूर्यग्रहण सुबह 8:20 बजे से पूर्वाह्न 11:23 बजे तक रहेगा. इस ग्रहण को बिहार सहित पूरे देश में देखा जायेगा. पंचांग की गणना बताती है कि करीब 58 साल

साल का आखिरी सूर्यग्रहण आज सुबह 8:20 बजे से, चार राशियों के लिए शुभ

Article Advertisement

साल का आखिरी सूर्यग्रहण आज सुबह 8:20 बजे से, चार राशियों के लिए शुभ पटना : इस साल का तीसरा व आखिरी सूर्यग्रहण पौष कृष्ण अमावस्या के दिन गुरुवार को लगेगा. सूर्यग्रहण सुबह 8:20 बजे से पूर्वाह्न 11:23 बजे तक रहेगा. इस ग्रहण को बिहार सहित पूरे देश में देखा जायेगा. पंचांग की गणना बताती है कि करीब 58 साल बाद इस तरह का सूर्यग्रहण लगेगा. सूर्यग्रहण चार राशियों के लिए शुभ है. कर्मकांड विशेषज्ञ ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश झा शास्त्री ने बताया कि गुरुवार 26 दिसंबर को सुबह के समय कुल 2 घंटे 40 मिनट तक सूर्यग्रहण लगेगा. ग्रहण का सूतक काल बुधवार को शाम 5: 32 बजे से शुरू होकर ग्रहण की समाप्ति तक रहेगा. उन्होंने पंचागों का हवाला देते हुए बताया कि ग्रहण का प्रभाव चार राशियों मेष, सिंह, कन्या व मकर राशि वालों के लिए शुभ माना जायेगा. तुला, मीन, धनु व मिथुन राशि पर मध्यम प्रभाव पड़ेगा. बाकी राशि वालों के लिए अशुभ माना गया है. इस राशि के लोग ग्रहण के समय भगवान शिव की आराधना की अनुकूल प्रभाव बना सकते हैं. ग्रहण काल में अपने इष्ट का जाप, वेद पुराणों का पाठ, शिव स्तुति आदि करना विशेष पुण्यप्रद होता है. PRABHAT KHABAR

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read