Home पूर्णिया फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में फंड के अभाव में लगा ग्रहण

फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में फंड के अभाव में लगा ग्रहण

2 second read
Comments Off on फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में फंड के अभाव में लगा ग्रहण
0
292

फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में फंड के अभाव में लगा ग्रहण

जानकीनगर। एक प्रतिनिधिपूर्णिया-सहरसा रेल खंड के बीच सभी रेलवे स्टेशनों पर फुट फंड के अभाव में ओवरब्रिज निर्माण कार्य पर अब ग्रहण लग गया है। जिसके कारण रेलवे निर्माण में लगी कंपनी ने कार्य को अधूरा छोड़ दिया है। गौरतलब रहे कि पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत पूर्णिया-सहरसा रेल खंड पर सभी रेलवे स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया था। कार्य बंद होने के कारण यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर जाने में कठिनाई होती है। सभी जान जोखिम में डालकर आवाजाही करते हैं। दूसरी ओर बनमनखी में फ्लाई ओवर ब्रिज नहीं होने की वजह से ट्रैन के गुजरने के दौरान गुमटी को बंद कर दिया जाता है। इसके कारण वहां रोज जाम की समस्या पैदा हो जाती है। इस जाम में लोग घंटो फंसे रहते हैं। मंडल रेल इंजीनियर सहरसा मनोज कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड से फंड नहीं आने के कारण फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य बंद हुआ है। अप्रैल तक कोई फंड नहीं आएगा। जिससे जानकीनगर बनमनखी, सरसी, कृत्यानंदनगर एवं पूर्णिया कोर्ट में भी कार्य अधूरे पड़े हैं। समस्तीपुर रेल मंडल के सिनियर डीएनए थ्री मंयक अग्रवाल ने बताया कि वरीय अधिकारियों को बनमनखी में प्लाई ओंवर ब्रिज निर्माण कराने का प्रपोजल भेजा जा चुका है।फंड की स्वीकृति बिहार सरकार को करना है। उम्मीद है कि प्लाई ओवर ब्रिज निर्माण को स्वीकृति मिल सकती है।

HINDUSTAAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In पूर्णिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…