अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्थाछठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा हैकल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगाजुहू बीच पर छठ महापर्व में पहुंचीं तमन्ना भाटिया, कहा — "भक्तों को उनकी आस्था के लिए धन्यवाद देने आई हूंदिल्ली ट्रेड फेयर 2026: 'विकास और विरासत' थीम, 600 स्टार्टअप और 11 देश — जानिए इस बार क्या है खास, टिकट और टाइमिंगनहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानीछठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें
Bihar

रंगदारी मांगने का विरोध करना वार्ड सदस्य को पड़ा भारी

रंगदारी मांगने का विरोध करना वार्ड सदस्य को पड़ा भारी चाकू मारकर वार्ड सदस्य समेत एक सहयोगी को किया घायल सोनबरसा कचहरी थाना क्षेत्र के भरौली गांव वार्ड नंबर 13 स्थित एक पोखर में पंचायत मद से छठ घाट का निर्माण किया जा रहा था. गुरुवार को मुखिया प्रतिनिधि रामविलास ठाकुर, स्थानीय वार्ड सदस्य गौतम कुमार

रंगदारी मांगने का विरोध करना वार्ड सदस्य को पड़ा भारी

Article Advertisement

रंगदारी मांगने का विरोध करना वार्ड सदस्य को पड़ा भारी चाकू मारकर वार्ड सदस्य समेत एक सहयोगी को किया घायल सोनबरसा कचहरी थाना क्षेत्र के भरौली गांव वार्ड नंबर 13 स्थित एक पोखर में पंचायत मद से छठ घाट का निर्माण किया जा रहा था. गुरुवार को मुखिया प्रतिनिधि रामविलास ठाकुर, स्थानीय वार्ड सदस्य गौतम कुमार सिंह सहित अन्य सहयोगी छठ घाट का निर्माण देखने पहुंचे, तो पूर्व से ही हरवे हथियार के साथ मौजूद ग्रामीण ब्रजेश कुमार सिंह और मनोज सिंह ने मुखिया प्रतिनिधि रामविलास ठाकुर और वार्ड सदस्य गौतम कुमार सिंह से रंगदारी के तौर पर दो लाख रुपये की मांग कर दी. नहीं तो योजना को बंद करने की धमकी दी.   इसका विरोध करने पर ब्रजेश कुमार सिंह और मनोज सिंह ने वार्ड सदस्य गौतम कुमार सिंह पर जान लेवा हमला कर दिया. बायें कमर पर चाकू के हमले से गौतम कुमार सिंह बुरी तरह घायल हो गया. वहीं गौतम कुमार सिंह के बचाव में पहुंचे उसके एक सहयोगी अशोक कुमार सिंह को भी दाहिने जांघ पर चाकू लग गया. इससे अशोक सिंह भी मामूली रूप से जख्मी हो गये.     बुरी तरह ज़ख़्मी वार्ड सदस्य गौतम कुमार सिंह को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद स्थानीय मुखिया अभिषेक कुमार ने सोनबरसा कचहरी थाने में ब्रजेश कुमार सिंह और मनोज सिंह के खिलाफ रंगदारी मांगने और विरोध करने पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते शिकायत की है. मामले में डीएसपी आलोक कुमार से संपर्क करने पर उन्होंने बताया गया कि घटना से संबंधित जानकारी संज्ञान में नहीं आयी है. मामले की जानकारी ले रहे हैं.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

23 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

20 views

#3

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#4

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

20 views

#5

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

19 views

#6

सोनिया गांधी की किताब में नीतीश कुमार पर टिप्पणी से भड़के संजय झा, बोले- INDIA गठबंधन की नींव उन्होंने रखी थी

19 views

Most Read