नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में भारत को दिलाया Gold, किशोर जेना ने Silver पर किया कब्जा Asian Game 2023 : नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स में भारत की छोली में एक और गोल्ड डाला. वहीं भारत के ही किशोर कुमार जेना जैवलिन थ्रो में सिल्वर जीतने में कामयाब रहे Neeraj Chopra Asian Game 2023 : चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2023 भारतीय खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा है. एक बार फिर भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने कमाल किया है और भारत को गोल्ड दिलाया है. जैवलिन थ्रो के फाइनल मुकाबले में भारत को दो मेडल मिले. नीरज ने गोल्ड पर कब्जा किया तो वहीं भारत के ही किशोर कुमार जेना सिल्वर जीतने में कामयाब रहे. जेना किशोर ने नीरज चोपड़ा को कड़ी टक्कर दी. एक वक्त नीरज चोपड़ा जेना किशोर से पिछड़ रहे थे, लेकिन इसके बाद नीरज चोपड़ा ने शानदार वापसी करते हुए 88.88 मीटर फेंका और गोल्ड को अपने नाम किया. इस तरह जैवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल और सिल्वर मेडल दोनों भारत को मिला. बता दें कि नीरज का ये लगातार दूसरा एशियन गेम्स गोल्ड मेडल था. वहीं किशोर ने भी अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर पर कब्जा किया. इन दोनों खिलाड़ियों के मेडल के चलते अब एशियन गेम्स में भारत के पदकों की संख्या 80 पहुंच चुकी है. ऐसा रहा गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में 82.38 मीटर भाला फेंका. इसके फिर दूसरे प्रयास में 84.49 मीटर की दूरी तय की. वहीं, इससे पहले नीरज चोपड़ा का एक प्रयास तकनीकी खराबी के चलते कैंसिल कर दिया गया था. इसके बाद नीरज चोपड़ा ने शानदार वापसी करते हुए 88.88 मीटर फेंका और गोल्ड को अपने नाम किया. जेना किशोर ने अपने नाम किया सिल्वर मेडल भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाले जेना किशोर ने पहले प्रयास में 81.26 मीटर भाला फेंका. जबकि उन्होंने दूसरे में 79.76 मीटर दूर फेंका. तीसरे प्रयास में उन्होंने 86.77 मीटर स्कोर किया. इस दौरान जेना किशोर खिलाड़ी ने नीरज चोपड़ा को लगातार कड़ी टक्कर द, लेकिन नीरज चोपड़ा ने चौथे में शानदार वापसी की. इससे पहले नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स 2028 में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. इस तरह नीरज चोपड़ा ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है.
Article Advertisement
Sports
नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में भारत को दिलाया Gold, किशोर जेना ने Silver पर किया कब्जा
नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में भारत को दिलाया Gold, किशोर जेना ने Silver पर किया कब्जा Asian Game 2023 : नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स में भारत की छोली में एक और गोल्ड डाला. वहीं भारत के ही किशोर कुमार जेना जैवलिन थ्रो में सिल्वर जीतने में कामयाब रहे Neeraj Chopra Asian Game 2023 : चीन में खेले

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
