Home खेल जगत कुश्ती में खिलाड़ियों ने दमखम से दर्शकों का जीता दिल

कुश्ती में खिलाड़ियों ने दमखम से दर्शकों का जीता दिल

0 second read
Comments Off on कुश्ती में खिलाड़ियों ने दमखम से दर्शकों का जीता दिल
0
175

कुश्ती में खिलाड़ियों ने दमखम से दर्शकों का जीता दिल

एएलवाई कॉलेज में चल रहे बीएनएमयू इंटर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को खिलाड़ियों ने दमखम से दर्शकों का दिल जीत लिया। बड़ी संख्या में खेल देखने आए दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 55 किलो वर्ग में बीएनएमवी के सरवन कुमार ने एएलवाई कॉलेज के अनुपम कुमार को पराजित किया। 65 किलो वर्ग में एमएलटी कॉलेज सहरसा के रामोतार हरि ने एएलवाय कॉलेज के नन्द लाल कुमार को हराया। 50 किलो वर्ग में एएलवाय के पिंटू कुमार ने बीएनएमवी के नीरज कुमार को पराजित किया। महिला वर्ग में 46 किलो वर्ग में एएलवाय की अंजू कुमारी ने कॉलेज की पूजा कुमारी को पराजित कर दर्शकों की वाहवाही बटोरी। 45 किलो वर्ग में एएलवाय कॉलेज की सिंधु कुमारी ने अपनी ही कॉलेज से मनीषा कुमारी को पराजित किया। मौके पर सचिव क्रीड़ा परिषद डॉ. मो. अबुल फजल, संयुक्त सचिव डॉ. शंकर कुमार मिश्र, प्राचार्य जय देव प्रसाद यादव, विनोद कुमार, अरुण कुमार, अशोक कुमार, अनिल प्रकाश, डॉ. सुदीप, डॉ सुरेश कुमार, चंदन सिंह, दीपिका झा मौजूद थीं।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खेल जगत
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…