Home सुपौल घटना के बाद इटहरी में पसरा मातम

घटना के बाद इटहरी में पसरा मातम

3 second read
Comments Off on घटना के बाद इटहरी में पसरा मातम
0
347

घटना के बाद इटहरी में पसरा मातम

महेन्द्र मंडल की हत्या की खबर गांव में फैलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजन दहाड़ मार कर रो रहे थे। मृतक की बेटी रूबी देवी और बहन रीता देवी के चीखने-चिल्लाने से पूरे आसपास का माहौल गमगीन था। वह महेन्द्र के शव को सीने से लगाकर रोए जा रही थी। मृतक की पत्नी फुलचन्द देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल था। रोते-रोते उसका हाल पागलों जैसा हो गया था। लोग उसे ढाढस बंधा रहे थे। बताया जा रहा है कि मृतक के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र अरविंद घर पर ही रहता है और छोटा पुत्र अमित कोलकाता में काम करता है। चर्चा के मुताबिक अरविंद मानसिक रोग से पीड़ित है और उसका इलाज भी रांची से चल रहा था। कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान में बताया कि सोमवार की रात को भी पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर कलह हुआ था। शायद इसी वजह से अरविंद वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। हालांकि ग्रामीण अरविंद को खेजने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस भी उसको खोजने में जुट गयी है।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सुपौल
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…