अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार के पुराने टीचर्स को देना होगा एग्जाम, तब बच पाएगी नौकरी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया था ऑर्डरबिहार के लिए 5 राज्यों से चलेंगी स्पेशल बसें, 1 नवंबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू, जानिए किरायाबिहार में गंडक किनारे बनेगा 73 KM का फोरलेन सुपर कॉरिडोर, किसानों की चमकेगी किस्मतAnant Singh: अनंत सिंह को फिर जाना पड़ेगा जेल? जमानत रद्द की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाईWeather Update: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, सिक्किम से जम्मू तक भारी बारिश, बिहार में सबसे ज्यादा खतराभारत नेपाल सीमा पर तैनात पूर्व एसएसबी अधिकारी पर सीबीआई केस की चर्चा तेजपूरे बिहार में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी, दो जिलों में रेड अलर्ट'तेजस्वी + PK = एनडीए जीरो', बिहार MLC चुनाव रिजल्ट पर रोहिणी आचार्य ने दिया नया सियासी फॉर्मूलाMLC चुनाव: RJD को बड़ी बढ़त, NDA को झटकाBihar Aaj Ka Mausam: अर्नब के असर से आज पटना समेत 33 जिलों में बारिश, सीतामढ़ी और मधुबनी में रेड अलर्टबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार के पुराने टीचर्स को देना होगा एग्जाम, तब बच पाएगी नौकरी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया था ऑर्डरबिहार के लिए 5 राज्यों से चलेंगी स्पेशल बसें, 1 नवंबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू, जानिए किरायाबिहार में गंडक किनारे बनेगा 73 KM का फोरलेन सुपर कॉरिडोर, किसानों की चमकेगी किस्मतAnant Singh: अनंत सिंह को फिर जाना पड़ेगा जेल? जमानत रद्द की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाईWeather Update: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, सिक्किम से जम्मू तक भारी बारिश, बिहार में सबसे ज्यादा खतराभारत नेपाल सीमा पर तैनात पूर्व एसएसबी अधिकारी पर सीबीआई केस की चर्चा तेजपूरे बिहार में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी, दो जिलों में रेड अलर्ट'तेजस्वी + PK = एनडीए जीरो', बिहार MLC चुनाव रिजल्ट पर रोहिणी आचार्य ने दिया नया सियासी फॉर्मूलाMLC चुनाव: RJD को बड़ी बढ़त, NDA को झटकाBihar Aaj Ka Mausam: अर्नब के असर से आज पटना समेत 33 जिलों में बारिश, सीतामढ़ी और मधुबनी में रेड अलर्ट

Article Advertisement

Bihar

दिवाली में मिलावटखोर खिलाने वाले थे जहरीली मिठाई!

त्योहारी सीजन में कुछ जगहों पर दूध, छेना, पनीर, रसगुल्ला, खोआ आदि में मिलावट का धंधा फिर शुरू हो गया है। मिलावटी छेना, दूध, पनीर, खोआ आदि बनाने की सूचना पर जिला प्रशासन ने अशोक राजपथ और सब्जीबाग में दो कारखानों में छापेमारी की। जिला कंट्रोल रूम प्रभारी शैलेंद्र भारती के निर्देश पर हुई छापेमारी में आ

दिवाली में मिलावटखोर खिलाने वाले थे जहरीली मिठाई!

Article Advertisement

त्योहारी सीजन में कुछ जगहों पर दूध, छेना, पनीर, रसगुल्ला, खोआ आदि में मिलावट का धंधा फिर शुरू हो गया है। मिलावटी छेना, दूध, पनीर, खोआ आदि बनाने की सूचना पर जिला प्रशासन ने अशोक राजपथ और सब्जीबाग में दो कारखानों में छापेमारी की। जिला कंट्रोल रूम प्रभारी शैलेंद्र भारती के निर्देश पर हुई छापेमारी में आठ नमूने लिये गए हैं। पनीर, खोवे में मिलावट की आशंका थी। उसे टीम में शामिल अधिकरियों ने कारखाने से हटवा दिया। इधर डीएम कुमार रवि ने बाजार में मिलावटी पदार्थों की बिक्री न हो, इसके लिए नौ मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। रसगुल्ला, पनीर व खोवे में मिलावट की थी आशंका खाद्य संरक्षण विभाग के फूड इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छेना, रसगुल्ला, पनीर और खोवे में मिलावट की आशंका जाहिर की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के लिए नमूना भेजा जा रहा है। पिछले साल भी दीपावली के पहले शहर की कई दुकानों पर छापेमारी की गई थी। नमूना जांच के लिए भेजा भी गया था लेकिन अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट में क्या हुआ, अभी तक जानकारी नहीं मिली है। छापेमारी में मजिस्ट्रेट की थी तैनाती छापेमारी के लिए जिन मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, उनमें पटना सदर ब्लॉक में अंजनी कुमार लाल, शफी उल्लाह खान, सुरेश प्रसाद, चंद्रकिशोर सिंह, पटना सिटी अनुमंडल में ओंकार प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र कुमार प्रसाद, ठाकुर प्रसाद और आनंद कुमार शामिल हैं। टीम में शामिल अधिकारियों का कहना है कि शनिवार से शहर के विभिन्न इलाकों की मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की जाएगी। खासकर कारखाने की भी जांच की जाएगी, जहां मिलावट की अधिक आशंका रहती है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read